पैसा कमाने के लिए मां-बेटे ने निकाला ऐसा तरीका, पूछताछ में हैरान रह गई पुलिस
बेटे के साथ वैश्यालय चलाने वाली महिला के पास कमाई का कोई और जरिया नहीं है। एक वैश्या ने बताया कि किस तरह ये दोनों काम करवाकर पैसा देने से आनाकानी किया करते थे।

पैसे के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। कई बार लोगों को रिश्तों का बिल्कुल भी लिहाज नहीं होता और वो ऐसी शर्मनाक हरकतें कर बैठते हैं जिसपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। इस बात का जीता जागता उदाहरण फ्लोरिडा के मां बेटे का है। जिन्होंने अपने ही घर में वैश्यालय खोल डाला। हैरान कर देने वाले इस मामले के बारे में जो भी सुन रहा है, यकीन नहीं कर पा रहा है।

घर में बना रखा था वैश्यालय
न्यू यॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, मामले के संज्ञान में आते ही जांचकर्ताओं ने जांच शुरू कर दी। फिर जाकर कहीं पता चला कि इस मामले में 15 साल की बच्चियों का भी इस्तेमाल हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि 28 साल का ग्लिन यान जुनिगा लाटिन अपनी 51 वर्षीय मां अमपारो बारिलास के साथ मिलकर कथित तौर पर वैश्यालय चला रहा है।

50 डॉलर के बदले मिलते थे कार्ड
अमपारो कैश इकट्ठा करती थी। वैश्यालय में आने वाले लोगों को 50 डॉलर के बदले एक कार्ड दिया जाता था। इसके बाद वे अपनी मनपसंद की कर्मशियल वैश्याओं को चुनकर कमरे में जाते थे।

सिर्फ कंडोम के ही मिलते थे पैसे
हालात की मारी एक वैश्या से जब जांचकर्ताओं ने बात की, तो पता चला कि हफ्ते में तीन दिन काम करना होगा और हर कस्टमर से 25 डॉलर दिए जाएंगे। लेकिन हमें कुछ भी नहीं मिला। केवल कंडोम के पैसे ही दिए जाते थे।

कमाई का नहीं था कोई जरिया
महिला ने जासूसों को बताया कि मां और बेटा एक और वैश्यालय चला रहे हैं। जासूसों ने जानकारी दी कि इन दोनों की कमाई का कोई और भी जरिया नहीं है। बैंक अकाउंट में रोजाना ये दोनों पैसा जमा कर रहे थे। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जो कोई भी इस बारे में जान रहा है, यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि भला कोई मां अपने बच्चों के साथ मिलकर ऐसा कैसे कर सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications