गजब लोग हैं! महिला ने गलती से विटामिन की जगह खाया ईयरफोन, पति ने दिया अजीबोगरीब रिएक्शन
Woman eats Apple airpods: कई बार लोग ऐसे अजीबोगरीब कारनामे कर देते हैं कि किसी का भी यकीन कर पाना मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक महिला ने भी किया, जब इसने अपनी विटामिन्स की गोलियों की बजाय ईयरबड्स खा डाले। महिला को इस वाकये के बारे में बताने में भी शर्म आ रही थी। लेकिन आखिरकार ये मामला सामने आ ही गया।
सैर पर निकली थी महिला
दरअसल, रियाल्टार तन्ना बार्कर नाम की महिला सुबह अपने दोस्त के साथ सैर पर निकली थी। 'इनसाइडर' की रिपोर्ट के मुताबिक, दोस्त के साथ वॉक करते हुए महिला जैसी ही अपनी विटामिन्स की गोली लेने लगी, महिला ने गलती से अपने पति का ईयरपॉड प्रो निगल लिया।

महिला ने गटक लिया ईयरफोन्स
महिला ने बताया कि वॉक के दौरान उसने अपनी विटामिन्स की गोली लेने का फैसला किया। इसके बाद महिला ने जैसे ही कुछ गटका वो उसके गले में अटक गया। फिर महिला ने तुरंत पानी पी लिया। फिर महिला ने अपनी दोस्त को बाय कहा कि जैसे ही वो ईयरपॉड्स कान में लगाने लगी उसने देखा कि उसके हाथ में एक ईयरपॉड की बजाय विटामिन की गोली है। महिला ने कहा कि मुझे तुरंत समझ आ गया कि मैंने क्या खा लिया है।
ये तो ईयरपूप बन चुका होगा
भगवान मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि मैंने ऐसा कर दिया। महिला ने कहा कि अब मेरे अंदर एक ईयरपॉड है। इसके बाद महिला ने अपने पति को जब इस बारे में बताया तो उसने इस बात को किसी को बताने से मना कर दिया। महिला की कहानी सुनने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा कि अब ईयरपॉड पेट से निकलने के बाद ईयरपूप बन चुका होगा।
महिला ने क्या कहा?
महिला के पति ने इस बात को लोगों को बताने से मना किया लेकिन महिला ने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को ये बात बताने का फैसला लिया। महिला ने लोगों को बताया कि कैसे उसने गलती से विटामिन की जगह ईयरपॉड्स खा डाले।












Click it and Unblock the Notifications