शख्स ने गलती से लिया कियारा आडवाणी का नाम, पत्नी ने खाना देने से किया इंकार VIDEO
वायरल वीडियो में शख्स की पत्नी उससे नाराज दिख रही है। बंदा जिस तरह से पत्नी को मना रहा है, वो काफी फनी लग रहा है। कियारा आडवाणी की तारीफ के बाद शख्स की पत्नी ने उसे खाना देने से इंकार कर दिया।

अकसर लोगों के अपने पसंदीदा बॉलीवुड सेलेब होते हैं। किसी को कोई एक्टर तो किसी को कोई एक्ट्रेस बहुत पसंद होती है। अकसर लोग दोस्तों या परिवार से इस बात का जिक्र भी करते हैं। लेकिन एक शख्स को कियारा आडवाणी का जिक्र करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसकी पत्नी ने उसे खाना देने से मना कर दिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शख्स को अपनी बीवी को कियारा आडवाणी से कंपेयर करना काफी महंगा पड़ गया। अब ये क्लिप जमकर वायरल हो रहा है।

बीवी को कियारा से कर दिया कंपेयर
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी नाराज पत्नी को मनाने की लाख कोशिश कर रहा है। पत्नी से बात करते हुए वो कह रहा है कि एक्ट्रेस ही तो है। क्या हो गया? गुस्सा क्यों कर रही हो यार। गु्स्सा मत करो। ऐसे कह रही हो, जैसे शादी कर लूंगा मैं उससे। तुम गुस्सा मत करो यार।
वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद शख्स की पत्नी बोलती है कि जाओ कर लो उससे शादी। पति बोलता है कि जैसे वो कर लेगी मेरे से। फिर पत्नी बोलती है कि नई नई तुमसे कर लेगी। तुम तो इतने अच्छे हो ना। तुम्हारे ऊपर तो सारी लड़कियां फिदा हो जाएं। इसके बाद पति बोल पड़ता है कि मतलब मुझे कोई एक्ट्रेस अच्छी नहीं लग सकती क्या?

'मुझसे क्यों कंपेयर किए?'
फिर पत्नी बोलती है कि तो मुझसे क्यों कंपेयर किए? फिर पति ने कहा कि मैं कहां कंपेयर कर रहा हूं। पत्नी बोली कि तुमने कहा नहीं कि तुमसे अच्छी तो कियारा आडवाणी है। तो पति बोला कि मैं तो कियारा की एक्टिंग की बात कर रहा था। लेकिन पत्नी का गुस्सा तब भी कम ना हुआ।

'तुम जाओ कियारा के पास'
इसके बाद पत्नी आखिरकार पति को बोलती है कि तुम जाओ कियारा के पास। तुम्हें खाना नहीं मिलेगा। इतने में वीडियो खत्म हो जाता है। ये क्लिप लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं और लाइक भी कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications