इतनी बेकार सब्जियां खरीदता था पति, पत्नी ने बनाई ऐसी लिस्ट तुरंत हो गई वायरल

Recommended Video

    Viral: Wife Gave hilarious grocery list to husband went Viral । वनइंडिया हिंदी

    पुणे। एक शादीशुदा महिला जब घर और ऑफिस दोनों संभालती है तो उसे कई सारी चीजेों का ध्यान रखना पड़ता है। ऑफिस में काम की और घर आकर किचन की टेंशन। वैसे तो आजकल के मर्द भी घर के कामों में पत्नी का पूरा हाथ बंटाते हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें उन्हें अभी भी काफी कुछ सीखने की जरूरत है। इनमें से एक है सब्जियां खरीदना... यकीन मानिए मर्दों को सब्जी खरीदना वाकई में नहीं आता। इसलिए एक पत्नी ने अपने पति को सब्जी खरीदने के लिए ऐसी लिस्ट बनाकर दी जो अब वायरल हो गई।

    Wife Grocery List

    "पति खरीद कर लाते थे बेकार सब्जियां"

    इरा और गौरव गोलवलकर पुणे के रहने वाले हैं। कई सालों की शादी में दोनों ने घर के काम बांट रखे हैं। इन कामों में हर हफ्ते सब्जी खरीदने का जिम्मा गौरव का है। गौरव घर में सब्जी तो खरीद लाते थे लेकिन उनकी खरीदी सब्जियां इरा को बिल्कुल पसंद नहीं आती थीं। इरा खुद बड़े इत्मीनान से छांट कर सब्जी खरीदती थीं लेकिन उनके पति कुछ भी उठाकर ले आते थे। (फोटो साभार : इरा गोलवलकर फेसबुक)

    इरा को करनी पड़ती थी डबल मेहनत

    इरा को करनी पड़ती थी डबल मेहनत

    इरा के मुताबिक, 'मेरे लिए सब्जियों का परफेक्ट होना बहुत जरूरी है। गौरव को जो मिलता है या सब्जी वाला थमा देता है, वो उसे उठाकर ले आते हैं। कई बार तो ऐसा हुआ है कि मुझे सब्जियां बदल कर लानी पड़ी।' ये सौ फीसदी सच है कि खाना बनाने वाले को ही अच्छी सब्जियों की कद्र होती है। अपने पति को ये बताने के लिए कि अच्छी सब्जियां कैसे खरीदी जाती हैं, इरा ने एक मजेदार तरकीब निकाली।

    इरा ने बनाई ऐसी लिस्ट, तुरंत हो गई वायरल

    इरा ने बनाई ऐसी लिस्ट, तुरंत हो गई वायरल

    इरा ने सब्जियों की लिस्ट बनाई जिसमें न केवल ये लिखा था कि कौन-कौन सी सब्जियां लानी हैं, बल्कि ये भी लिखा था कि कैसी और कितनी लानी हैं। इरा ने लिस्ट में डायग्राम बनाकर समझाया कि सब्जियां किस साइज की होनी चाहिए और उनकी पहचान कैसी की जाए। इरा ने ये लिस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालीं और ये तुरंत वायरल हो गई।

    लोगों ने पूछा तो बताई वजह, क्यों खरीदें ऐसे

    लोगों ने पूछा तो बताई वजह, क्यों खरीदें ऐसे

    सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें आईटी में नहीं, बल्कि प्रोडक्ट मैनेजमेंट में होना चाहिए। कुछ औरतों का तो ये भी कहना है कि वो अब से अपने पतियों को इसी तरह से लिस्ट बनाकर देंगी। ये लिस्ट अब दुनिया भर में सब्जी खरीदने का पैरामीटर बन गई है। लोगों के कमेंट देखते हुए इरा ने बाद में ये भी पोस्ट किया कि उन्होंने ऐसी सब्जियां ही लाने को क्यों कहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+