Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रोज घर के सारे काम अकेले करता है पति, इसलिए परेशान पत्नी ने कोर्ट से मांगा तलाक

किस लड़की की ख्वाहिश नहीं होती कि उसका पति घर के काम में उसका हाथ बंटाए। जिन लड़कियों को ऐसा पति मिलता है, जमाना उनसे जलता है। ऐसा फिल्मी पति मिलना नसीब की बात है। और एक लड़की ऐसी है जो इस नसीब वाले पति को ही कोसे जा रही है और तलाक मांग रही है।

काहिरा। किस लड़की की ख्वाहिश नहीं होती कि उसका पति घर के काम में उसका हाथ बंटाए। जिन लड़कियों को ऐसा पति मिलता है, जमाना उनसे जलता है। ऐसा फिल्मी पति मिलना नसीब की बात है। और एक लड़की ऐसी है जो इस नसीब वाले पति को ही कोसे जा रही है और तलाक मांग रही है। पति गुनाह केवल इतना है कि वो घर के सारे काम बिना बोले करता है। लेकिन उसकी पत्नी को ये नामंजुर है और उसे अपने पति से तलाक चाहिए।

Bizarre

पति से इसलिए चाहिए तलाक

पति से इसलिए चाहिए तलाक

मिस्त्र में रहने वाली 28 साल की समर की शादी को अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं और इसी में उब गई हैं। समर अपनी शादीशुदा जिंदगी से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और पति से तलाक मांग रही हैं। समर ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी भी डाल दी है। समर ने तलाक का कारण ये बताया है कि उनके पति घर का सारा काम खुद ही कर लेते हैं।

'ऐसा लगता है जैसे होटल में रह रही हूं'

'ऐसा लगता है जैसे होटल में रह रही हूं'

समर के पति की कपड़ों की दुकान है। दुकान पर उन्होंने कई लोग रख रखे हैं और वही दुकान संभालते हैं। इसलिए वो घर पर रहते हैं और सारे काम भी खुद ही कर लेते हैं लेकिन समर को ये नहीं पसंद। उनका कहना है, 'वो मुझे घर के काम नहीं करने देते। मुझे उनके साथ से नफरत होती जा रही है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं किसी होटस में रह रही हूं।' कपड़े, बर्तन, झाड़ू सारे काम वो खुद ही कर लेते हैं।

तलाक का अनूठा है ये मामला

तलाक का अनूठा है ये मामला

समर दिनभर अपने पति को काम करते देखती रहती हैं। कौन से कपड़े किस रंग के साथ नहीं धोने चाहिए, ये भी पति देखते हैं। समर ने कहा कि पति को अगले दिन काम होता है तो एक रात पहले ही सारा खाना बना लेते हैं। इसलिए उन्हें उनसे तलाक चाहिए। अब तलाक का ऐसा मामला तो शायद ही कभी किसी कोर्ट में आया हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+