...तो इसलिए ऑपरेशन बीच में छोड़कर डॉक्टर कॉकरोच की बनाने लगा वीडियो
अस्पताल की गंदगी से परेशान एक डॉक्टर ने ऑपरेशन बीच में छोड़कर वीडियो बनाना शुरू कर दिया, ताकि वो प्रशासन को ध्यान सफाई की ओर खींच सके।
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। ऑपरेशन के बीच में डॉक्टर ने सर्जरी बंद कर दी, क्योंकि उसे ऑपरेशन थेयटर में कॉकरोच दिख गया। ठाणे के सुपरस्पेशैलिटी छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में डॉ संजय बरनवाल एक मरीज के पैर की सर्जरी कर रहे थे, लेकिन तभी उन्हें ऑपरेशन थिएटर में एक कॉकरोच दिख गया। डॉक्टर संजय ने बीच में ही ऑपरेशन को रोककर अपने मोबाइल फोन से कॉकरोच की वीडियो बनानी शुरू कर दी। बिना पैंट्स के अंडरवियर में मेट्रो में घूमते रहे लड़के-लड़कियां, लेकिन क्यों?

डॉक्टर को ऑपरेशन रोककर वीडियो बनाते देख पहले तो सब चौंक गए लेकिन बाद में जब सभी ने डॉक्टर की इस हरक़त की तारीफ की। दरअसल में डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में मौजूद गंदगी की जानकारी हॉस्पिटल प्रशासन को देने के लिए वीडियो बनाया था। डॉक्टर संजय का कहना है कि ऑपरेशन थियेटर जैसी जगह को साफ-सुथरा होना चाहिए। सर्वे में खुलासा: 10 से ज्यादा लोगों से शारीरिक संबंध तलाक का बड़ा कारण
अगर वहां गंदगी रहेगी तो मरीजों को कई तरह के इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने पहले भी अस्पताल में गंदगी को लेकर प्रसासन से शिकायत की थी, लेकिन प्रसासन ने उनकी बात नहीं सुनी। ऐसे में उन्होंने इसके लिए सबूत पेश करने का सोचा। ऑपरेशन के दौरान जैसे ही उन्हें कॉकरोच दिखा, उन्होंने फौरन ही उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। ताकि वो प्रशासन को असलियत से रूबरू करवाया। आपको बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ठाणे नगर निगम द्वारा संचालित किया जाता है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों और स्टाफ का मानना है कि गंदगी की वजह से पहले ही गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। अब डॉक्टर द्वारा उठाए इस कदम के बाद लोगों को उम्मीद है कि अस्पताल की दशा सुथरेगी।












Click it and Unblock the Notifications