दुकान में लूट के लिए घुसे बदमाश को खरीदारी के लिए आई बुजुर्ग महिला ने दे दिया अपना पर्स, फिर लुटेरे ने किया ऐसा VIDEO वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बदमाश एक फॉर्मेसी की दुकान में लूट के इरादे से पहुंचे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला भी वहां कुछ खरीदारी के लिए पहुंच गई। जैसे ही महिला ने बदमाशों को देखा तो उसने तुरंत अपना पर्स आगे बढ़ा दिया। लेकिन इसके बाद वहां जो कुछ हुआ वो बेहद चौंकाने वाला था। आपको जानकर हैरानी होगी की लुटेरों ने उस महिला का पर्स न केवल उन्हें वापस लौटा दिया, साथ ही कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं होगी। आखिर दुकान में लूट के दौरान क्या हुआ आप भी देखिए पूरे मामले का चौंकाने वाला VIDEO.

फार्मेसी में लूट का चौंकाने वाला वीडियो वायरल

फार्मेसी में लूट का चौंकाने वाला वीडियो वायरल

पूरा मामला ब्राजील का है, जहां एक बुजुर्ग महिला अपने घर के पास स्थित एक फार्मेसी की दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए पहुंची थीं। इसी बीच पिस्टल के साथ दो लुटेरों ने दुकान पर हमला कर दिया। दोनों लुटेरों ने इस दौरान दुकानदार को घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। ये सबकुछ देखकर बुजुर्ग महिला भी थोड़ी परेशान हो गई। डर के मारे उस महिला ने अपना पर्स लुटेरों के आगे बढ़ा दिया, लेकिन लुटेरों में से एक ने कुछ ऐसा किया जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

महिला ने पर्स आगे किया तो बदमाश ने चूम लिया उनका माथा

महिला ने पर्स आगे किया तो बदमाश ने चूम लिया उनका माथा

दरअसल, हुआ ये कि जैसे ही बुजुर्ग महिला ने देखा कि बदमाशों ने दुकान पर हमला किया है तुरंत ही उन्होंने अपना पर्स एक लुटेरे की तरफ आगे बढ़ा दिया। इस दौरान महिला ने एक लुटेरे से पैसे देने की कोशिश की, वहीं बदमाशों का एक साथी दुकान के कैश काउंटर में लूटपाट करने में जुटा रहा। दूसरी ओर, जिस लुटेरे के सामने बुजुर्ग महिला ने पैसे की पेशकश की थी उसने महिला का पर्स ने लेने से मना कर दिया। उल्टे वो बदमाश उस महिला के माथे को चूमता हुआ नजर आया।

240 डॉलर और दूसरे सामान चोरी कर भागे बदमाश, देखिए VIDEO

एक लुटेरे का इस तरह से बदला हुआ अंदाज सीसीटीवी में कैद हो गया। धीरे-धीरे अजीब लूट का ये खास सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस दुकान में लूट की ये घटना हुई उसके मालिक ने बताया कि जिस समय लुटेरों ने हमला किया उसी वक्त महिला दुकान पर आई थीं। उन्होंने अपना पर्स लुटेरों के आगे किया लेकिन लुटेरे ने उनसे पैसा लेने से इनकार कर दिया। लुटेरे उनसे बस इतना ही कहा, 'नहीं मैम, आप बस चुपचाप खड़ी रहिए। हमें आपके पैसों की जरूरत नहीं है।' इतना कहकर लुटेरे में बुजुर्ग महिला का माथा चूम लिया। बदमाशों ने फार्मेसी से 240 डॉलर और दूसरे सामान चोरी करने के बाद फरार हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+