आखिर टॉयलेट के बाहर क्यों लिखा होता है WC? नहीं पता होगी ये वजह
WC Toilet Meaning: आपने जब भी कभी बाहर ट्रैवल किया होगा तो पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल तो किया ही होगा। मगर क्या आपने कभी किसी पब्लिक टॉयलेट पर WC लिखा देखा है? आखिर क्यों सार्वजनिक शौचालयों के बाहर ये बोर्ड लगा होता है। इस साइन का मतलब क्या होता है? चलिये इस आर्टिकल में जानते हैं।
हम सभी को कई बार पब्लिक टॉयलेट्स का इस्तेमाल करना पड़ जाता है। ऐसे में कई टॉयलेट्स के बाहर बने साइन अकसर चर्चा में आ जाते हैं। बीते दिनों एक लुंगी वाला साइन खूब सुर्खियों में था, जिसमें महिलाओं के लिए धोती और मर्दों के लिए लुंगी का साइन बना हुआ था। एक यूजर ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। मगर आज हम एक ऐसे साइन के बारे में बात करेंगे, जो अकसर देखा जाता है मगर इसका मतलब बेहद कम ही लोगों को मालूम होगा।

WC... एक ऐसा वर्ड है, जिससे आप कभी ना कभी वाकिफ हुए ही होंगे। टॉयलेट्स के बाहर लिखे इस डब्ल्यूसी का मतलब भी बाथरूम ही होता है। शॉर्ट फॉर्म में बाथरूम को डब्ल्यूसी कहा जाता है। ऐसे में आपके मन में ये ख्याल आ रहा होगा कि इसकी फुल फॉर्म क्या होती होगी तो बताते चलें कि इसकी फुल फॉर्म वॉटर क्लोजेट होती है।
वॉटर क्लोजेट का मतलब पानी वाला शौचालय या फिर स्नानघर होता है। 1900 का दशक था, जब टॉयलेट को शौचालय या फिर टॉयलेट नहीं बल्कि वॉटर क्लोजेट कहा जाता था। यही वजह है कि अब भी कई शौचालयों में इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। कई लोगों को इस शब्द का मतलब पता होता है तो कईयों को ये शब्द समझ में नहीं आता।
आमतौर पर टॉयलेट्स के लिए शौचालय, टॉयलेट, रेस्टरूम जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। मगर वॉटर क्लोजेट अपने आप में काफी इंट्रस्टिंग शब्द है, जिसका मतलब आज हमने इस आर्टिकल के जरिये आपको समझाया।












Click it and Unblock the Notifications