बॉर्डर के तारों पर कांच की बोतलें क्यों टांगी जाती हैं? जानें इसके पीछे की वजह

Border Security Tricks By Indian Army: बॉर्डर पर लगे तारों में खाली कांच की बोतल लगाने की वजह जान आप हैरान रह जाएंगे। जानिए आखिर क्या होती है इसके पीछे की वजह।

Empty Bottel Hung On Border

Border Security Tricks By Indian Army: पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश से सटे भारत के बॉर्डर काफी संवेदनशील माने जाते हैं। यहां अक्सर घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। घुसपैठ को रोकने के लिए कई आधुनिक तरीके तो अपनाए ही जाते हैं लेकिन कुछ पारंपरिक तरीके भी अपनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है बॉर्डर पर लगे तार में कांच की बोतलों को बांधना। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बॉर्डर पर लगे तार में कांच की बोतल लगाने से घुसपैठ कैसे रुक जाएगी। तो चलिए आज हम बताते हैं आखिर इन बोतलों को तार में टांगने के उद्देश्य क्या हैं?

बॉर्डर पर लगे तारों पर कांच की बोतलें क्यों टांगी जाती?
दरअसल, भारी ठंड के महीने में इन क्षेत्रों में काफी कोहरा रहता है जिसके कारण सेना को आसपास देखने में भी मुश्किल होती है और इसी का फायदा दुश्मन देश उठाते हैं और घुसपैठ करवाते हैं। खासकर सर्दी के मौसम में पाकिस्तान से ज्यादा आतंकवादियों को घुसपैठ करवाया जाता है। ऐसे में बॉर्डर पर लगे तार पर अगर कांच की बोतल टांग दी जाती है तो हमारे जवानों को फायदा होता है। अब आप सोच रहे होंगे फायदा कैसे होता है। दरअसल, जैसे ही कोई आतंकवादी या तस्कर घुसपैठ की कोशिश करता है वैसे ही वह बोतल आपस में टकराकर आवाज करने लगती है। फिर सेना सक्रिय हो जाती है। आहट भांपते ही सर्च ऑपरेशन शुरू हो जाता है।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर कितनी दूरी है?
रिपोर्ट के मुताबिक भारत-पाकिस्तान सीमा की कुल लंबाई 3323 किमी है। यदि इन सीमाओं को राज्यों द्वारा विभाजित किया जाए तो जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान सीमा की लंबाई 1225 किमी है। राजस्थान-पाकिस्तान सीमा 1037 किमी लंबी है, पंजाब-पाकिस्तान सीमा 553 किमी लंबी है और गुजरात-पाकिस्तान सीमा 508 किमी लंबी है। देश के जवान इन सभी सीमाओं पर चौकन्ने होकर देश की रक्षा कर रहे हैं। यह भी ज्ञात है कि श्रीगंगानार सीमा पाकिस्तानी दुश्मनों के निशाने पर है। इस सीमा के पास तार की बाड़ के पास किसान खेती करते हैं। दुश्मन इस इलाके में घुसपैठ की कोशिश करते हैं। इसलिए बीएसएफ के जवान हमेशा सतर्क रहते हैं और सीमा पर आवाजाही पर नजर रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+