जब गाउन उठाकर सड़क पर दौड़ने लगीं दुल्हनें, जानिए इस अनोखे रेस के बारे में, Pics..

नई दिल्ली। शादी का दिन सबके लिए खास होता है। शादी के दिन आपने दुल्हन को शर्माए. सकुचाएं और शांत देखा होगा, लेकिन आज जो तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। ब्राइडल गाउन और दुल्हन की तरह सजी लड़कियां सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। उनके साथ-साथ उनके होने वाले पति भी दौड़ रहे हैं। कोई अपनी दुल्हन के साथ तो कोई पीछे दौड़ रहा है। किसी ने अपनी दुल्हन को गोद में उठा रखा है तो किसी ने उसे कंधों पर। बैंकॉक की सड़कों पर मानों दुल्हनों की बाढ़ चली आई हो।

 गाउन पहनकर सड़कों पर दौड़ने लगी दुल्हन

गाउन पहनकर सड़कों पर दौड़ने लगी दुल्हन

बैंकॉक की सड़कों पर 24 नवंबर को अलग नजारा देखने को मिला। सड़क पर 300 से अधिक दुल्हनें शादी के जोड़े में दौड़ लगा रही थी। सफेद गाउन में दुल्हनें रेस लगा रही थी तो उनके साथ उनके होने वाले दुल्हे भी सूट-बूट में उनके साथ दौड़ रहे थे। किसी ने तो अपनी दुल्हन को पीठे पर उठा रखा था तो किसी ने गोद में। सबमें एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी थी।

 बैंकॉक की खास रेस

बैंकॉक की खास रेस

आपको बता दें कि बैंकॉक में हर साल इस अनोखे रेस का आयोजन किया जाता है। ‘रनिंग ऑफ ब्राइड्स' रेस का आयोजन हर साल होता है। इस रेस में ब्राइडल गाउन के साथ लड़कियां और उनके दूल्हे 3 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। जो भी जोड़ा इस रेस को जीत जाता है उसे शानदार गिफ्ट दिया जाता है। इनाम पाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में कपल इसमें हिस्सा लेते हैं। इस साल 300 दुल्हनों ने इस रेस में हिस्सा लिया था। इस रेस में 3 किमी की रेस पूरी करनी होती है। इसमें शुरू के 2 किलोमीटर का हिस्सा शहर के ऊपरी और नीचले भाग से होकर गुजरता है। रेस के अंतिम पड़ाव में दूल्हे को अपनी दुल्हन को पीठ पर उठाकर दौड़ लगानी होती है। जो इस रेस को जीतता है उसे शानदार इनाम मिलता है।

जैकपॉट इनाम

जैकपॉट इनाम

इस रेस में सबसे खास होता है कि रेस शादी के जोड़े में ही लगा सकते हैं। लड़कियां गाउन पहनकर तो लड़के सूट-बूट में पूरी तैयार होते हैं। वहीं इस रेस में इनाम भी बेहद खास होता है। रेस के विजेता जोड़े की शाही अंदाज में शादी करवाई जाती है और मालदीव और जापान के सप्पोरो में हनीमून का पैकेज दिया जाता है। विजेता जोड़े तो 20 लाख थाई बाट यानी लगभग 60,400 डॉलर का इनाम दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+