किंग कोबरा और जंगली छिपकली की फाइट में किसकी हुई जीत, खौफनाक Video Viral

कोच्चि, 22 सितंबर। दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक किंग कोबरा का जहर बेहद जानलेवा होता है। किंग कोबरा से सामना यानी जान का मुश्किल में पड़ना, इसलिए इंसान हो या जानवर इस जहरीले सांप से दूर ही रहना पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें किंग कोबरा और जंगली छिपकली (मॉनिटर लिजर्ड) के बीच खतरनाक वाली फाइट चल रही है। इस लड़ाई में कभी कोबरा भारी पड़ता है तो कभी छिपकली।

किंग कोबरा और छिपकली जंग

किंग कोबरा और छिपकली जंग

मामला मध्य केरल के मलयाटोर के थुंडम रेंज का है जहां लोगों ने सड़के के बीचों-बीच किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच घमासान युद्ध देखा। कोच्चि से करीब 50 किलोमीटर दूर थुंडम रेंज से सामने आए इस वीडियो को देख हर कोई दंग है। जानकारी के मुताबिक थुंडम रेंज में गश्त कर रहे वन अधिकारियों को इस लड़ाई को अपनी आंखों से देखने का मौका मिला। उन्होंने इसे अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया।

क्या हुआ लड़ाई का अंजाम?

क्या हुआ लड़ाई का अंजाम?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थुंडम रेंज के रेंजर मोहम्मद रफी ने ये वीडियो कैप्चर किया। उन्होंने बताया कि वह लड़ाई के बीच में ही मौके पर पहुंचे थे। हालांकि दोनों के बीच किसी की भी हार नहीं हुई। सांप जंगल की तरफ चला गया तो वहीं छिपकली विपरीत दिशा में नहर की ओर भाग गई। रफी के मुताबिक लड़ाई के बाद रेंजर्स ने दोनों प्राणियों की गतिविधियों पर नजर रखा। किंग कोबरा ने कई बार छिपकली को डसा था।

छिपकली पर नहीं हुआ कोई असर

छिपकली पर नहीं हुआ कोई असर

हालांकि इतनी बार डसे जाने के बावजूद छिपकली पर कोई असर नहीं पड़ा और वह पहले की तरह स्वस्थ है। ऊधर, छिपकली की मार सहने के बाद सांप को भी कोई नुकसान नहीं हुआ, वह भी बच गया। रेजर्स के मुताबिक छिपकली ने कोबरा पर पूछ, दांत और मजबूत पंजो से हमला किया था। सोशल मीडिया पर अब इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Road पर Dance करते दिखे दो King Cobra Snakes, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो | वनइंडिया हिंदी
    10 मिनट तक चली फाइट

    10 मिनट तक चली फाइट

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थुंडम रेंज में किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली बड़ी संख्या में हैं। वायरल वीडियो को ट्विटर पर बोबिन्स अब्राहम वायलि ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, अविश्वसनीय! एक किंग कोबरा और एक मॉनिटर छिपकली जंगल में उससे लड़ते हुए। इसे केरल के मलयट्टूर के वन अधिकारियों ने शूट किया था। जाहिर तौर पर दोनों के अलग होने और अलग-अलग रास्ते जाने से पहले दोनों के बीच लगभग 10 मिनट तक लड़ाई चली।

    यह भी पढ़ें: जब Zoho CEO की हुई 12 फीट लंबे कोबरा से मुठभेड़, सांप की लंबाई देख लोग हुए हैरान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+