'पहले मुर्गी आई या अंडा?', दो दोस्तों के बीच हुई नोकझोंक, फिर एक ने दूसरे दोस्त को 15 बार घोंपा चाकू
Friendship Day: 4 अगस्त फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती को सेलिब्रेट करने वाला दिन है और लोग इस दिन को मनाने की तैयारी कर रहे है। इस बीच दोस्ती के रिश्ते को लेकर ऐसी खबर आई है, जो आपको झकझोर कर रख देगी।
जी हां...फ्रेंडशप डे से एक दिन पहले दो दोस्तों के बीच मामूली से सवाल पर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई की एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। खबर के मुताबिक, एक दोस्त ने दूसरे दोस्तों को 15 बार चाकू घोंपा।

अब यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं,अब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में भी बना हुआ है। आइए आपको पूरे मामले से रूबरू कराते हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला है इंडोनेशिया के साउथईस्ट सुलावेसी के मुना रीजेंसी इलाके का। यहां रहने वाले दो दोस्तों के बीच इस बात पर बहस हो गई कि 'पहले मुर्गी आई या अंडा?'।
बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर हमला बोल दिया। एक-दो नहीं पूरे 15 बार चाकू से वार किया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। यूके न्यूज़ वेबसाइट इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, मुना रीजेंसी एरिया में डीआर नाम का एक शख्स रहता है।
डीआर ने अपने दोस्त कादिर मार्कस को शराब पीने की दावत दी थी। जब दोनों दोस्त काफी नशे में हो गए तो तभी वे इस बात पर बहस करने लगे कि मुर्गी पहले आई या अंडा। कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे को तर्क देते रहे।
लेकिन, कोई भी तर्क-वितर्क और एक-दूसरे सहमत नहीं हुए। दो नशे में काफी चूर थे और इस बात पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई। जब बहस काफी बढ़ जाती है तो मार्कस वहां से खिसकने की कोशिश करता है।
एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाली डीआर को मार्कस की यह अनदेखी चुभ गई। उसने पैदल ही मार्कस का पीछा किया और उसे रास्ते में पकड़ लिया, जिसके बाद जीआर..मार्कस पर चाकू से हमला कर देता है।
नशे में धुत डीआर पर गुस्सा इस कदर हावी था कि उसने मार्कस को एक-दो नहीं, बल्कि 15 बार चाकू घोंपा। इससे मार्कस की मौके पर ही मौत हो जाती है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, इस दुखद घटना ने एक ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है जो सदियों से लोगों को उलझन में डालता रहा है,'पहले कौन आया, मुर्गी या अंडा?'
वैज्ञानिक इस विषय पर काफी लंबे वक्त से बहस करते रहे हैं और अलग-अलग दावे भी किए जाते रहे हैं। लेकिन, अब वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने इस पहेली को सुलझा लिया है।
ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स के मुताबिक, आधुनिक पक्षियों और सरीसृपों के शुरुआती पूर्वजों ने पहले अंडे की जगह जीवित युवाओं को जन्म दिया। ऐसे में धरती पर पहले अंडा नहीं, मुर्गा और मुर्गी आए थे। हालांकि, लोगों को इस बात पर आज भी यकीन नहीं होता है और वे इस सवाल को लेकर चर्चा करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications