केरल के कॉलेज में सनी लियोनी और मिया खलीफा ने किया छात्रों का वेलकम, पोस्टर हुई वायरल
नई दिल्ली। केरल में एक कॉलेज में एडल्ड स्टार सनी लियोनी और मिया खलीफा ने फ्रेशर छात्रों का वेलकम किया। आप चौंकिए मत! दरअसल घटना केरल के कोल्लम जिले के श्री नारायण पॉलिटेक्निक कॉलेज की है, जहां नए छात्रों के स्वागत के लिए जो पोस्टर लगाई गई उसे लेकर विवाद हो गया।

केरल के नए छात्रों के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टर में एडल्ट स्टार सनी लियोनी और मिया खलीफा जैसे सेलेब्रिटीज की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था।दोनों ही स्टार सफेद रंग की स्थानीय ड्रेस पहने, हाथ जोड़कर स्वागत के पोज में खड़ी थी।
वहीं कॉलेज के गेट पर एक और पोस्टर लगी थी। दूसरे पोस्टर पर मेल एडल्ट स्टार जॉनी सिंस की तस्वीर लगी थी। इस पोस्टर को The Back Benchers ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। फेसबुक पर इस फोटो के शयर होते ही जमकर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर फोटो के वायरल होने के बाद लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है। वहीं एक कमेंट के मुताबिक इस पोस्टर को 2 साल पुराना बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications