जब एक महीने के भीतर कर्मचारी के अकाउंट में आ गई 286 गुना सेलरी, इस्तीफा देकर हुआ गायब
नई दिल्ली, 28 जून। कुछ ऐसी चीजें जो भूलवश हो जाती हैं जिसका खामियाजा लंबे वक्त तक भुगतना पड़ता है। एक फूड बिजनेस कंपनी एक ऐसे ही पचड़े में पड़ गई है। कंपनी एक मौजूदा कर्मचारी की गलती और एक पूर्व कर्मचारी की बेवफाई की मार खा रही है।

जब काम एक महीने का और सेलरी 286 गुना मिल जाए तो बात ही क्या? एक फूड कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके बाद तो उसने काम पर आना ही छोड़ दिया। यहीं नहीं वो तो कंपनी से इस्तीफा देकर निकल गया। दरअसल, ये बात दक्षिणी अफ्रीकी देश चिली की है। जहां एक व्यक्ति के खाते में उसकी सेलरी की 286 गुना पेमेंट क्रेडिट हो गई। ये कंपनी की कर्मचारी की भूल से हुआ। चिली के समाचार पत्र Diario Financiero के अनुसार ये घटना 30 मई को हुई।
अकाउंट में इतनी बड़ी रकम आते ही कर्मचारी ने दोबारी कंपनी में आने की जरूरत नहीं समझी और उसने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उसने अपना ठिकाना भी बदल लिया। अब कंपनी अपने पूर्व कर्मचारी की खोज कर रही है। वहीं कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट के कर्मचारी सदमें में हैं। कंपनी के पास अब कानूनी कार्रवाई के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।
कर्मचारी कंपनी Consorcio Industrial de Alimentos (Cial) में काम करता था। ये एक फूड बिजनेस करने वाली कंपनी है। उसकी सेलरी हर महीने 500,000 pesos थी। जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 43 हजार थी। लेकिन कंपनी के अकाउंट विभाग की गलती से कर्मचारी के अकाउंट में उसकी सैलरी का 286 गुना पेमेंट क्रेडिट हो गई। जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब डेढ़ करोड़ है।












Click it and Unblock the Notifications