OMG! एक रसगुल्ले के कारण टूट गई लड़की की शादी, दुल्हन ने लौटा दी बारात, जानें वजह

रसगुल्ले पर वरपक्ष और वधुपक्ष में ऐसी लड़ाई हुई कि लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया।

कानपुर। आपने कई बार इस तरह की खबर पढ़ी और सुनी होगी, जिसमें दुल्हन ने दहेज की वजह से बारात लौटा दी होती है या फिर दूल्हे के शराब पीने की वजह से वो शादी से इंकार कर देती है, लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे है उसमें लड़की ने रसगुल्ले की वजह से बारात को अपने चौखट से लौटा दी।

 When a wedding was called off because of a rasgulla!

जी हां कानपुर देहात के कुरमापुर गांव में एक दुल्हने ने रसगुल्ले की वजह से बारात को लौटा दी। लड़की ने रसगुल्ले की वजह से घर आई बारात को लौटा दिया।दरअसल विवाद प्लेट में 2 रसगुल्ले रखने को लेकर शुरू हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ा की मारपीट की नौबत आ गई।

दरअसल 14 अप्रैल को शादी के लिए बारात लड़की के घर पहुंची। खाने के दौरान लड़के के मौसेरे भाई ने प्लेट में 2 रसगुल्ले रखने को कहा, लेकिन स्टॉल पर खड़े लड़के ने उसे एक रसगुल्ला लेने को कहा, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लड़के पक्ष की ओर से लड़की के पिता के साथ भी गाली गलौज की गई। जब इस बात की खबर लड़की तक पहुंची तो उसने शादी से इंकार कर दिया। बाद में बुजुर्गों ने मामला शांत करवा दिया, लेकिन लड़की नहीं मानी और लड़के वालों को बिना दुल्हन के ही बारात को लेकर लौटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+