'क्या करें कंट्रोल नहीं होता', तेज बरसात और मंडप में भरे पानी के बीच लिए फेरे, Video viral
नई दिल्ली, 09 मई: शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन और शादियों से जुड़ी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। अब ऐसी ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, जिसमें तेज बरसात के बीच लबालब पानी से भरे मंडप में एक जोड़े ने सात फेरे लेकर अपनी शादी पूरी। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी दूल्हा-दुल्हन की मौज लेते दिखे।

झमाझम बारिश के बीच फेरे
शादियों का सीजन शुरू होते ही कई ऐसा नजारें दिखने को मिलते हैं, जो किसी के कभी सोचे भी नहीं होंगे। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री से लेकर डांस से जुड़े तमाम मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। अब एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें झमाझम बारिश के बीच दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए।

'शादी नहीं रूकनी चाहिए'
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी का मंडप के चारों तरफ लबालब पानी भरा हुआ है और मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके बावजूद दूल्हा-दुल्हन ने बारिश के रूकने का इंतजार नहीं किया और भारी बारिश के बीच ही दोनों मंडप पर शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक शख्स बारिश का पानी वहां से निकालने के लिए जद्दोजहद भी करता दिखाई दे रहा है।

'थोड़ा तो सब्र कर लेते'
सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो सामने आया तो यूजर खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक पाए। वीडियो को देखने के बाद भी कहेंगे कि " थोड़ा तो सब्र कर लेते" । वीडियो को देखने के बाद साफ पता लगता है कि दोनों को बारिश की नहीं बल्कि शादी की चिंता है। ऐसे में बारिश की परवाह किए बगैर दोनों लोग शादी करने में बिजी हैं।

देखिए शादी का यह मजेदार वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है 'शादी को करके रहेंगे'। वहीं यूजर भी वीडियो के कमेंट सेक्शन में मजकर मौज रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पक्का कढ़ाई में खाना खाया होगा, तब ही इतनी तेज बारिश हो रही है। ऐसे ही दूसरे ने लिखा- दुल्हन का मेकअप ना उतर जाए, वरना शादी कैंसिल हो जाएगी। एक और यूजर ने लिखा- कुछ भी हो जाए लेकिन शादी नहीं रूकनी चाहिए। आप भी देखिए शादी का यह मजेदार वीडियो...(खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications