पेट है या टूलबॉक्स... डॉक्टर ने मरीज के पेट से निकाले 233 सिक्के, बैटरी,कील, कांच, पेंच

नई दिल्ली। कई बार बच्चे नादानी में गलती से सिक्के जैसी चीजें निगल जाते हैं, लेकिन क्या बड़े भी ऐसा कर सकते हैं। आप हैरान होंगे, लेकिन ये सच है। तुर्की में एक मरीज के पेट से डॉक्टरों ने 250 मेटल, कांच, पेंच, सिक्के जैसी चीजें निकाली हैं। डॉक्टरों ने जब उस शख्स का एक्सरे देखा तो दंग रह गए। तुर्की के एपेक्योलू में रहने वाले एक शख्स ने पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों से संपर्क किया। शुरुआती जांच में कुछ खास समय़ में नहीं आया तो डॉक्टरों ने एक्सरे करवाने को कहा।

 पेट है या टूलबॉक्स

पेट है या टूलबॉक्स

बड़े भाई के साथ बुरहान डेमिर अस्पताल पहुंचा और एक्सरे करवाई, जब वो रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टर शॉक्ड हो गए। रिपोर्ट हैरान कर लेने वाली थी। उस शख्स के पेट में 233 सिक्के, बैटरी, चुम्बक, कील, कांच के टुकड़े, पत्थर, मेटल के पेंच जैसी चीजें मौजूद थी। डॉक्टरों ने अपने करियर में ऐसा पहला कैस देखा था। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर दंग रह गए।

 पहले कभी नहीं की ऐसी सर्जरी

पहले कभी नहीं की ऐसी सर्जरी

डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में ऐसी सर्जरी पहले कभी नहीं की। बुरहान डेमिर के पेट में करीब 250 चीजें थी, जो उसकी बीमारी की वजह बनी हुई थी। 35 साल के शख्स बुरहान के ट्रीटमेंट में जुटी टीम ने अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे स्कैनिंग , एंडोस्कोपी जैसे टेस्ट करवाए और फिर सर्जरी की। बुरहान के पेट में 250 चीजों को खोजकर उसे निकालना आसान नहीं था। डॉक्टरों ने कहा कि व्यस्कों में इस तरह का मामला कभी उनके सामने नहीं आया।

डॉक्टरों ने बचाई जान

डॉक्टरों ने बचाई जान


बुरहान ने अपने पेट को टूलबॉक्स बना रखा था, जिसमें जरूरत की सारी चीजें मौजूद थी। सर्जरी के बाद सारी बाहरी चीजों को निकालकर बुरहान के पेट को साफ कर दिया गया। डॉक्टर हैरान थे कि आखिर उसके पेट में ये चीजें पहुंची कैसे? वहीं बुरहान के परिवार वाले भी दंग रह गए। हालांकि डॉक्टरों ने अपनी कोशिश से उसकी जान बचा ली। अब वो पूरी तरह से स्वस्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+