Watch Video: पेड़ से लिपटे खतरनाक सांप से भिड़ गया नेवला, देखें इस जंग में किसका हुआ काम तमाम?
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। जैसा कि हम सब जानते है कि नेवले और सांप के बीच 36 का आंकड़ा रहता है। हम सभी बचपन से ही दोनों की बीच की दुश्मनी की कहानियां सुनते आए हैं। दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते हैं और सामने पड़ते ही भिड़ जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक सांप और नेवले की बीच की खतरनाक लड़ाई का वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

एक बार फिर आमने-सामने आए सांप और नेवला
आपने कभी ना कभी सांप और नेवले की लड़ाई सामने से या तो किसी वीडियो में देखी होगी। ज्यादातर समय में देखा गया है कि दोनो की लड़ाई में नेवला ही बाजी मार जाता है, और सांप को दुम दबाकर जंग के मैदान से पतली गली पकड़कर भागना पड़ता है। हालांकि इस लड़ाई में कभी-कभी सांप को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। वायरल हो रहे वीडियो में भी देखा जा सकता है कि नेवला खतरनाक तरीके से सांप पर हमला कर रहा है।

सांप और नेवले का वीडियो वायरल
सांप और नेवले के बीच की लड़ाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक छोटा सा नेवला अपने से करीब 8 फीट लंबे सांप से भिड़ गया। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 44 सेकंड का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है, एक खतरनाक सांप आराम से एक पेड़ से लिपटा हुआ है कि तभी अचानक से वहां नेवला पहुंच गया।

पेड़ पर लिपटा था सांप
सांप के करीब पहुंचते ही नेवला उस पर हमलावर हो गया। पहले तो नेवला सांप को पेड़ की टहनी से उतारने के लिए पूरे जी-जान से कोशिश करता है, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह सांप पर हमला कर देता है। वीडीयो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नेवला लगातार सांप के शरीर पर तेज वार कर रहा है, वो कई बार सांप के शरीर को काटने की कोशिश करता है।

इस जंग में हुई किसकी जीत?
वहीं, जैसे ही सांप जवाबी प्रतिक्रिया में अपना मुंह खोलकर हमला करने की कोशिश करता है, वैसे ही नेवले ने उसे दबोच लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप कई बार नेवले के चंगुल से बचने में कामयाब भी हो जाता है मगर नेवली की फुर्ती के सामने उसकी एक ना चली और वह शिकार हो गया। वीडियो में सांप कहीं से भी नेवले के मुकाबले में नजर हीं आया। इस वीडियो को ट्विटर यूजर सुधीर दंदोतिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
Rare video of Snake & Mongoose#wildlife @Fight#Rare #Snake#Mongoose@Ajaydubey9 @AnimalPlanet @Discovery @BearGrylls @PMOIndia pic.twitter.com/NbPYyjsAga
— sudhirdandotiya (@sudhirdandotiya) October 27, 2021
यह भी पढ़ें: सांप ने काटा तो डिब्बे में बंद कर इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा युवक, भाग खड़े हुए डॉक्टर












Click it and Unblock the Notifications