गजब है महिला का 'सिंड्रेला इंसीनरेशन टॉयलेट', सेकेंड्स में मल को राख में करता है तब्दील

वायरल क्लिप में महिला सिंड्रेला इंसीनरेशन टॉयलेट के बारे में बताती है। महिला का कहना है कि इस टॉयलेट में मल को सेकेंड्स में राख में बदल दिया जाता है।

Waterless Toilet

Cinderella Incineration Toilet: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियोज वायरल होते हैं। कभी कभार ये वीडियोज सीरियस मुद्दों पर होते हैं तो कभी काफी फनी। आजकल लोग चीजों के साथ नए-नए आविष्कार करने लगे हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला टॉयलेट की क्लिप शेयर करती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें सीट का बटन दबाकर मल को राख में तब्दील कर दिया जाता है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)

मल त्यागने के बाद इसे छू सकेंगे?
सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। कई बार लोग कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देखने के बाद उसपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक महिला दिखा रही है कि कैसे वॉशरूम में मल त्यागने के बाद वो उसे राख में बदल रही है और दिखा रही है कि इसे आप छू भी सकते हैं।

कैसे काम करता है ये तरीका?
पोस्ट का कैप्शन भी बेहद अजीबोगरीब है, जिसपर लिखा है कि एक दिन आप अपने मल को छू पाएंगे और इसे सूंघ भी सकेंगे। क्लिप की शुरुआत में महिला बताती है कि उसका सिंड्रेला इंसीनरेशन टॉयलेट पूप को राख में बदल देता है। फिर वो बताती है कि ये अनोखा तरीका काम कैसे करता है। उन्होंने कहा कि एक शख्स को बस इतना करना है कि शौचालय की सीट खोलनी है और उसमें एक लाइनर डालना है। इसके बाद एक बार जब वे अपना काम पूरा कर लेते हैं, तो वे केवल एक बटन दबाकर उसमें आग लगा सकते हैं।

महिला ने पोस्ट किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो एक दिन पहले ही शेयर किया गया और इसे फिर 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया। 9 मिलियन लोगों ने इस शानदार क्लिप को देखा। क्लिप ने लोगों को काफी हैरान कर दिया कि आखिर कैसे ये तरीका काम करता है। कई लोगों ने कहा कि अगर किसी इंसान को यूरीन पास करना हो, तो कैसे करेगा। वहीं कई लोगों ने इस तरकीब का मजाक बनाया।

लोगों ने उड़ाया वीडियो का मजाक
इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा कि अब आप अपने मेहमानों को ये समझाने की कल्पना कर सकते हैं कि आपके घर में जली हुई गंध कैसे आ रही है? कई लोगों की तो समझ में ये बात आई ही नहीं कि आखिर कैसे ये टॉयलेट मल को जलाता है और देखते ही देखते इसे राख में बदल देता है। इस बीच वेबसाइट के अनुसार, सिंड्रेला इंसीनरेशन टॉयलेट नीचे से दवाब बनाकर तेज गर्मी पैदा करके कचरे को जलाता है। इसके बाद उसे राख में बदल देता है। गैस को फिल्टर कर दिया जाता है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+