देखिए क्या हुआ जब चलती कार में महिला को दिखा सांप, Video हुआ वायरल
देखिए क्या जब कार चला रही महिला को अचानक चलती कार में दिखा सांप।
नई दिल्ली। सांप का नाम सुनकर बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि तब क्या होगा जब आप फुल स्पीड में कार चला रहे हो और अचानक से आपकी कार में सांप निकल आए। सोच के भी डर लगता है, लेकिन एक महिला के साथ ये घटना वास्तिवकता में हुआ है।

महिला कार चला रही थी कि तभी न जाने कहां से एक काले रंग का सांप साइड मिरर में आ गया। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में रहने वाली केचा रॉबिन्सन अपनी पति के साथ जा रही थी कि तभी साइड मिरर पर सांप आ गया। मिरर से वो कार की खिड़की पर पहुंच गया। केचा बुरी तरह से डर गई। महिला डर के मारे घबरा गई, लेकिन वो रुकी नहीं और कार चलाती रही। केचा को अहसास हो गया था कि सांप भीतर नहीं आएगा इसलिए वो कार लचाती रही और उनके पति ने मोबाइल से ये वीडियो बनाया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप विन्डशील्ड से रेंगता हुआ पैसेंजर साइड मिरर तक पहुंच गया और फिर खिड़की तक। सांप बार-बार अपना सिर उठाकर चलती कार से अंदर की ओ झांक रहा था, लेकिन केचा के पति ने हिम्मत करके सांप को एक छतरी की मदद से बाहर फेंक दिया, जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications