कहां मिलते हैं बकरी जैसे ये जानवर? पहली बार माँ के साथ चहल-कदमी करता नजर आया 'Tutula'
जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)। आपने ऐसे जानवर देखे हैं कभी शायद नहीं देखे होंगे। ये न बकरी है न हिरण, लेकिन दिखते कुछ वैसे ही हैं। ये एशियाई देशों में भी नहीं मिलते। ये तो अफ्रीका महाद्वीप के देश दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में रहते हैं। इन्हें बोनटेबोक (बोंटेबोक) कहा जाता है, जो कि एक दुर्लभ अफ्रीकी मृग हैं। वेस्ट केप में पाए जाने वाले स्तनधारियों में बोनटेबोक, एलैंड, स्प्रिंगबोक, कुडू और ब्लू वाइल्डबेस्ट शामिल होते हैं।

अफ्रीका में मिलते हैं ये जानवर
इन दिनों सोशल मीडिया पर इन जानवरों का एक वीडियो खासा देखा जा रहा है। लोगों के बीच इनकी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में बोनटेबोक का बच्चा (बछड़ा) अपनी मां के साथ उछल-कूद करते दिख रहा है, दोनों बड़े प्यारे लग रहे हैं। बता दें कि, ये दोनों दक्षिण अफ्रीका के ओरेगन जू में रहते हैं।

कैमरों में रिकॉर्ड की चहल-कदमी
हाल में जब ये बाहर आए तो लोगों ने इनकी चहलकदमी कैमरों में रिकॉर्ड की। इनके बारे में बात करते हुए केयर स्टाफ ने बताया कि, विंटर द-बोनटेबोक का जो बच्चा जन्मा, उसे टुटुला नाम दिया गया है। जो दिखने में बकरी के मेमने या लाल गाय के बछड़े जैसा है।

टुटुला है बोंटेबोक के इस बच्चे का नाम
टुटुला अब 2 महीने का हो गया है। इस अवसर पर उसे पहली बार बाहर घूमने के लिए उसकी मां के साथ छोड़ा गया। जहां पर्यटकों को 2 महीने के इस बच्चे की पहली झलक देखने को मिली, क्योंकि वह चिड़ियाघर के अफ्रीकी सवाना क्षेत्र में अपने घास के घर के आसपास घूम रहा था। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि वह कैसे मां के साथ उछल कूद कर रहा है।

बकरी और हिरण जैसे दिखते हैं
ओरेगन जू के वर्कर्स के मुताबिक, टुटुला का वजन अब लगभग 50 पाउंड है, और गर्मी के इन दिनों में यहां आने वाले लोग उसे अपनी माँ के साथ चिड़ियाघर के अफ्रीका सवाना क्षेत्र में विचरते हुए देख सकते हैं। वर्कर्स के मुताबिक, इस तरह के जानवर अफ्रीका के जंगलों में ही मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications