VIDEO: पाकिस्तानी शख्स ने PM मोदी को जान से मारने की धमकी, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
पाकिस्तान के एक शख्स ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी, लेकिन वीडियो देखकर लोगों ने उड़ाया उसका मजाक
नई दिल्ली। पाकिस्तानी शख्स द्वारा भारत के प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स प्रधानमंत्री को धमकी देता है। धमकी भरे इस वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया गया है, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गया। 24 घंटों के भीतर ही इसे 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

इस वीडियो में पाकिस्तानी शख्स पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को धमकी देता हुआ दिख रहा है। वीडियो में ये शख्स पीएम मोदी को काफिरों का सरगना कहता है और कहता है कि मोदी ने क्या समझ रखा है पाकिस्तानी कौम को। वह कहता है कि मोदी अपनी फौज को संभालकर रखे। वो कहता है कि भारत की फौज और मोदी की वजह से पाकिस्तानी तड़प रहे हैं और भारतीय को चुनौती देता है। वो कहता है कि तुम हमारा सामना तो करो हम तुम्हारी फौज को कच्चा चबा जाएंगे। वह सेना और मोदी को धमकी देता हुआ जल्द ही सबक सिखाने की बात कहता है।
फेसबुक पर कश्मीरी पंडित्स-हिंदूज़ नाम के पेज पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है, जिसे अपलोड होने के 24 घंटों के भीरत ही ये तेजी से वायरल हो गया और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे अब तक देखा है। इस वीडियो के बाद पीएम मोदी को धमकी देने वाले शख्स का खूब मजाक उड़ रहा है। वीडियो में वो बार-बार अपने पैर को जमीन पर पटक रहा था। उसके तरीके को देखकर लोग उसका खूब मजाक उड़ा रहे हैं। देखिए पाकिस्तानी शख्स के पीएम मोदी को धमकी देने का ये वीडियो और देखकर हो जाइए लोट-पोट...












Click it and Unblock the Notifications