बारिश से पहले एक साथ 3 सांपों ने किया प्रणय, लोग बोले- जोड़ी दो की होती है, तो तीसरा कौन?
वडोदरा। आपने भी सांपों के प्रणय वाले दृश्य देखे होंगे। इन रेंगने वाले जीवों में भी इंसानों की तरह प्रेमालाप होता है। नर और मादा एक-दूजे से लिपटकर नृत्य करते हैं। इनकी नृत्यलीला को आम-जनमानस में शुभ माना जाता है। सामान्यत: नर-मादा..दो सांप ही प्रणय करते हैं, लेकिन गुजरात में कुछ हटकर हुआ है। यहां दो नहीं, बल्कि 3 सांपों की प्रणयलीला लोगों ने देखी। यह घटना दुर्लभ है, चूंकि ऐसा नहीं होता।

3 सांपों की जोड़ी एक साथ कर रही मस्ती
यहां तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तीन सांप प्रणय संबंध बना रहे हैं। यह घटना मध्य गुजरात में वडोदरा जिले में सिंधरोत गांव के पास की है। जहां लोगों ने तीन सांपों के प्रेमालाप को देखा। उन्होंने वीडियो भी रिकॉर्ड किया। अब यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आ गया है। एक स्थानीय बुजुर्ग ने कहा कि, उन्होंने अब तक की जिंदगी में ऐसा दृश्य नहीं देखा। यह वाकई ताज्जुब की बात थी कि 3 सांप प्रणय कर रहे थे। उन्होंने भी उसे देखा है।'

लोगों की लगी भीड़, रिकॉर्ड किया वीडियो
सिंधरोत गांव के पास सड़क के पास एक स्थान पर प्रेमालाप खेल रहे तीन सांपों को लोगों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड किया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता पैदा कर दी। सांपों के नाचने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाचने वाले सांप इतने मग्न थे कि उन्हें वहां से गुजरते वाहनों से कोई खलल नहीं हो रहा था।

इन दिनों ही प्रेम-प्रलाप करते हैं सांप
पशु-क्रूरता निवारण संगठन के राज भावसार ने तालाब किनारे नाचते सांपों के बारे में कहा कि, मानसून की बारिश से बचने के लिए सांप तालाबों को छोड़कर खाली जगहों पर पहुंच जाते हैं। आमतौर पर सांपों के संभोग का मौसम दिसंबर से जनवरी तक रहता है। नर और मादा सांप जब आपस में मिलते हैं तो ऐसे ही प्रणय करते नजर आते हैं। हालांकि, बारिश से पहले का सीजन सांपों के प्रेमालाप वाला माना गया है।












Click it and Unblock the Notifications