खाई में फंस गया हाथी, सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बुलडोजर से की खुदाई, कैसे बचा देखें VIDEO
रामगढ़। खाने-पीने की तलाश में भटकता एक हाथी गहरी खाई में फंस गया। गांव के लोगों ने उसे देखा।जिसके बाद हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। सूचना मिलने पर प्रशासनिक दस्ता बुलडोजर (यानी जेसीबी मशीन) मौके पर पहुंचा। दस्ते ने बुलडोजर से खाई को खोदकर चौड़ा किया और ग्रामीणों ने एक आग की मशाल जलाई।
Recommended Video

झारखंड की घटना
कुछ घंटे में हाथी सुरक्षित बाहर निकल आया। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कई लोगों ने रेस्क्यू आॅपरेशन के वीडियो रिकॉर्ड किए। यहां वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी को कैसे बचाया गया। बता दें कि, यह घटना बिहार से नए बने राज्य झारखंड की है। झारखंड के रामगढ़ जिले के हुलु गांव में एक हाथी खाई में गिर गया था।

बुलडोजर से की खुदाई
हाथी को बाहर निकलवाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर की मदद ली। एक बुजुर्ग ने बताया कि, उन्होंने देखा कि हाथी काफी नीचे था। उसे उूपर आने के लिए मार्ग नहीं मिल रहा था। तब हमने स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने खुदाई करने वाली मशीन की मदद से उसे बाहर निकाला है।

पहले भी बचाया गया हाथी
वीडियो में दिख रहा है कि बाहर निकलने पर हाथी खेतों में टहलने लगा। वह चारा खाने के लिए फसल की ओर बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि, रामगढ़ जिले में कई हाथी हैं। सूबे में सैकड़ों किलोमीटर का जंगली इलाका है, जहां ऐसे जंगली जानवर रहते हैं। मई के महीने भी एक हाथी इसी तरह बचाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
