पालतू कुत्ते ने घर पर बच्ची के साथ लुका-छिपी खेली, यह वीडियो आपने देखा क्या ?
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने पालतू कुत्ते के साथ लुका-छिपी खेलती नजर आ रही है। यह वीडियो वायरल हो गया है। इसमें ताज्जुब करने वाली बात यह है कि, कुत्ता बच्चों की तरह ही लुका-छिपी करता नजर आ रहा है। कुत्ता दीवार से सटकर तब तक अपनी आँखें बंद कर लेता है जब तक कि बच्ची छिप नहीं जाती। उसके बाद कुत्ता फिर उसे खोजने के लिए कमरे में भी जाती है।

बच्ची अपने पालतू कुत्ते के साथ खेल रही
आप वीडियो में बच्ची को अपने पालतू कुत्ते के साथ लुका-छिपी खेलते देख सकते हैं। इस वीडियो को तानसू येगेन (Tansu Yegen) के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है और इसे 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो में, बच्ची कुत्ते को दूसरी ओर नजरें करने के लिए कहती है। तब कुत्ता दीवार के पास जाता है और अपने पैरों से आंखें बंद कर लेता है। वह बच्ची के एक कमरे में छिपने का इंतज़ार करता है।

इंसानों की तरह कुत्ते ने आंखें बंद कीं
जब बच्ची छिप जाती है, तो वह उसे बुलाती है। बच्ची की आवाज सुनकर कुत्ता उसे ढूंढने लगता है। यह सब कितना अच्छा था, इसका अंदाजा आपको भी वीडियो देखकर हो गया होगा। इसी वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "'लुका-छिपी' गेम खेलने के लिए सबसे अच्छा दोस्त।"

वायरल हो गया वीडियो
इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की श्रृंखला शुरू हो गई है। अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जहां कुछ लोगों ने अपने पालतू जानवरों के बारे में बातें साझा कीं, वहीं कुछ अन्य लोगों ने इस वीडियो को मजेदार और 'शानदार' बताया। आप यहां कुछ लोगों की प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications