VIDEO: दरवाजे पर आई तेज आवाज, बाहर निकली महिला ने देखा गुस्‍से में लड़ रहे थे दो विशालकाय मगरमच्‍छ

फ्लोरिडा। जरा सोचिए आपके घर के बाहर दरवाजे पर तेज आवाज सुनाई दे और जब आप जाकर देखें तो पता चले के दो मगरमच्‍छ गुस्‍से में एक दूारे से लड़ रहे हैं तो कैसा महसूस होगा। शायद आपके रौंगटे खड़े हो जाएं। ऐसा ही हुआ है फ्लोरिडा में। यहां एक महिला के घर के बाहर दो मगरमच्‍छ आपस में लड़ते हुए पाए गए। द पाम बीच पोस्‍ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक फोट मायर्स की रहने वाली सुसान गेशेल नाम की महिला मंगलवार की सुबह घर में कॉफी का आनंद ले रही थीं तभी उन्‍हें अचानक दरवाजे पर शोर सुनाई दी। जब वो दरवाजे पर गईं तो उन्‍होंने पाया कि दो विशालकाय मगरमच्‍छ आपस में लड़ रहे हैं।

Video बनाकर फेसबुक पर डाला, हो गया वायरल

Video बनाकर फेसबुक पर डाला, हो गया वायरल

सुसान ने इस चौंकाने वाले पल का वीडियो बनाया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो में सुसान को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ओ गॉड वो लड़ रहे हैं। सुसान के मुताबिक एक मगरमच्‍छ ने दूसरे को अपने जबड़े में पकड़ रखा था और दीवार में दबा रहा था। उन्‍होंने बताया कि ये भयावह मंजर था। अगर उस वक्‍त कोई इंसान उन मगरमच्‍छों के आसपास होता तो उसका बच पाना नामुमकिन था।

वीडियो पोस्‍ट होते ही कमेंट की आ गई बाढ़

वीडियो पोस्‍ट होते ही कमेंट की आ गई बाढ़

वीडियो पोस्‍ट होने के थोड़ी देर में ही इसे 40 हजार से ज्‍यादा बार देखा गया। इतना ही नहीं कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आ गई। एक व्‍यक्ति ने कमेंट किया 'यह एक समय में ही आश्‍चर्यजनक और डारावना दोनो है।'

15 साल से उस घर में रह रही हैं सुसान, पहली बाद देखा ये नजारा

फॉक्‍स न्‍यूज के मुताबिक सुसान उस घर में बीते 15 सालों से रह रही हैं लेकिन उन्‍होंने पहली बार ऐसा नजारा देखा था। सुसान ने फौरन इसकी सूचना फ्लोरिडा वन्‍यजीव विभाग को दी। हालांकि उनके आने से पहले ही मगरमच्‍छ वहां से भाग गए। सुसान ने बताया कि दोनों की लड़ाई करीब 20 मिनट तक चली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+