वीड‍ियो: कोलकाता की सड़कों पर नजर आया 'माइकल जैक्‍सन'

नई दि‍ल्‍ली। अगर आप सड़क पर फर्राटे से अपनी गाड़ी दौड़ा रहे हैं तो आपको ट्रैफिक पुल‍िस के इशारों को भी फॉलो करना होता है। कोलकाता में एक ट्रैफ‍िक पुल‍िस का बड़ा ही निराला अंदाज देखने को मिला है। यह माइकल जैक्‍सन की स्‍टाइल में यातायात को न‍ियंत्रित करते हैं। सोशल मीड‍िया पर 59 साल के ट्रैफ‍िक पुलिस 'अशोक गुप्‍ता' के डायरेक्‍शन देने के अंदाज से इतना तो पक्‍का है क‍ि आप गाड़ी में बैठे-बैठे बोर तो नहीं हो सकते हैं। आपका द‍िल झूम उठेगा।

ट्रैफ‍िक कंट्रोल करते कोलकाता में नजर आया 'माइकल जैक्‍सन'

इनका डांस‍िंंग स्‍टाइल थाम देता है लोगों को

ब्राइट ऑरेंज जैकेट में जब वो एक दिन में 12 घंटे अपनी स्टिक से यातायात को घुमाते हैं तो न चाहते हुए भी एक बार जरूर हंस उठते हैं। दाएं या बांए जब भी इन्‍हें ट्रैफि‍क को रोकना होता है तब यह माइकल स्‍टाइल में डांसिंग मूव्‍स करते हैं। यह लोगों के मनोरंजन का भी एक बेहद जुदा स्‍टाइल है ।

द‍िल जीतने का अनोखा नजर‍िया

जब उनसे पूछा गया क‍ि वे ऐसा क्‍यों करते हैं तो उनका कहना था क‍ि लोगों के चेहरों पर हंसी लाने का वो उनका अलग तरीका है। उनका कहना है क‍ि इससे यातायात भी व्‍य‍वस्थित होता है और उनका अंदाज भी यादगार बन जाता है। हालांकि इसके पहले भी चेन्‍नई के एक ट्रैफ‍िक पुल‍िस का यातायात थामने का यह स्‍टाइल द‍िखाई द‍िया था।

देखे वीडि‍यो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+