चेकिंग के नाम पर इंदौर पुलिस की दादागीरी, सरेआम बुजुर्ग को पीटा, वीडियो वायरल
चेकिंग के नाम पर बुजुर्ग के साथ बदसलूकी। पुलिसवाले ने लात-घूसों से की बुजुर्ग की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल।
इंदौर। पुलिस का काम जनसेवा करना और समाज में कानूम व्यवस्था को बनाए रखना है, लेकिन आज पुलिस को जो चेहरा हम आपको दिखाने जा रहे है उसे देखने के बाद से आपका पुलिस पर से भरोसा उठ जाएगा। जो पुलिस हमारी रक्षा के लिए तैनात की जाती है वहीं अगर कानून तोड़ने लगे तो क्या हो। इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस की मनमानी को रोकने पर एक बुजुर्ग की सरेआम पिटाई कर दी गई।

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना स्थित प्रतीक पुल पर रविवार शाम को चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा था। जबरन लोगों को पूछताछ के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान एक पुलिसकर्मियों ने एक बुजुर्ग को भी रोका और उसके स्कूटी की चाबी निकाल ली। इस बात पर बुजुर्ग राधेश्याम सोमानी ने विरोध किया तो पुलिसवालों को बर्दाश्त नहीं हुआ।
राधेश्याम सोमानी द्वारा इस विरोध किए जाने से बौखलाए पुलिसवाले ने उन्हें लात मारकर गिरा दिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बुजुर्ग पुलिसवाले को बार-बार कह रहे हैं कि आप ऐसा न करें हम आपका सम्मान करते हैं, लेकिन पुलिस उनकी सुनने के बजाए उनके साथ धक्का-मुक्की करने पर उतर आई। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications