Video: रेलवे ट्रैक पर फंसी थी बुजुर्ग महिला , सामने से आ गई ट्रेन, और फिर...
रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला को फंसा देखकर ट्रेन के ड्राइवर ने जो किया उसे देखकर आप उसे सलाम करेंगे। देखें वीडियो।
मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन उसकी लाइफ लाइन है। यहां किसी को इस पल की फुरस्त नहीं होती। कई बार लोग इसी वजह से हादसों के शिकार हो जाते हैं। लेकिन इस बार मुंबई लोकल की जो तस्वीर सामने आई है वो बेहद चौंकाने वाली है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो मुंबई के चर्नी रोड स्टेशन की है, जहां एक बुजुर्ग महिला पटरियों के चलती नजर आ रही है। महिला प्लेटफॉर्म पार करने के लिए सीढ़ियों के बजाए पटरियों से जा रही थी, लेकिन प्लेटफॉर्म की ऊंचाई अधिक होने की वजह से वो ऊपर चढ़ नहीं पा रही थी। वो पटरियों पर चलते हुए जगह तलाश रही थी, जहां से वो प्लेटफॉर्म चढ़ सके, लेकिन तभी सामने से लोकल ट्रेन आ गई। ट्रेन को सामने से आता देख बुजुर्ग महिला के होश उड़ गए। वो किसी तरह से प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश करने लगी, लेकिन वो चाह कर भी चढ नहीं पा रही थी।
लेकिन ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और ट्रेन को महिला के बिल्कुल करीब लाकर रोक दिया। वहां चीख-पुकार मच गई। महिला की आवाज सुनकर वहां कुछ लोगों ने आकर उसे बचाया। घटना बुधवार की है। 46 सेकेंड के इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया गया। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications