जब सांप ने की शख्स को काटने की कोशिश, वीडियो देखकर हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे आप

सांप के हमले का ये वीडियो देखकर आप डरने के बजाए हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। दो दिनों में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो थाईलैंड के एक इंटरनेट कैफे का है, जहां एक सांप एक लड़के पर हमला कर उसे काटने की कोशिश करता है। सांप के इस हमले पर लड़का का रिएक्शन देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

 Watch man horrible reaction when snake tries to bite his back will leave you laughing

इस वीडियो को 11 अप्रैल को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है और दो दिनों के भीतर इसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग की टीशर्ट पहना एक लड़का इंटरनेट कैफे से बाहर निकलता है। जैसे ही वो दरवाजा खोलता है एक सांप उसपर हमला कर देता है। सांप उसके शरीर के पीछे के हिस्से पर चिपक जाता है। सांप को देखते ही लड़का का रिएक्शन इतनी अजीब है कि उसे देखकर हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। सांप से खुद को बचाने के लिए लड़का तेजी से भागता है और जमीन पर लोट-पोट करने लगता है।

वहीं लड़के के ऊपर सांप को देख कैफे में बैठे बाकी लोग भी अपनी-अपनी कुर्सियों पर चढ़ जाते है। वहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। लोग अपनी-अपनी कुर्सियों के नीचे सांप को खोजने लगते है। वहीं एक और लड़का लोगों के रिएक्शन को देखकर जोर-जोर से हंसने लगता है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं तो वहीं तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे है। कोई लिखता है कि सांप के देखकर लड़का नागिन डांस करने लगा तो कोई लिखता है कि इस वीडियो को देखकर मैं सुबह से हंस रहा हूं। आप भी देखिए ये वीडियो और अपनी हंसी रोककर दिखाइए...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+