सेल्फी के चक्कर में गई जान, ऊंची लहरों में बहे 4 लोग,5 लाख लोगों ने देखा VIDEO

नई दिल्ली। स्मार्टफोन के चलने ने लोगों में सेल्फी के क्रेज को बढ़ा दिया है। लोग सेल्फी के चक्कर में खतरनाक कदम तक उठा लेते है। कोई ऊंची इमारत पर चढ़कर सेल्फी लेने की कोशिश करता है तो कोई ट्रेन के सामने अपनी सेल्फी लेकर दोस्तों के सामने रौब झाड़ता है, लेकिन इन सेल्फी के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसा ही एक बार फिर से गुजरात के दीव में हुआ, जहां सेल्फी लेने के चक्कर में 4 लोग समंदर में बह गए।

 OMG Watch! Huge ocean wave washes away four Indians while trying to take selfie: Video has over 5 lakh views

समंदर किनारे बैठे चार युवक समंदर की लहर के साथ बह गए,जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के रहने वाले 4 युवक तट के पास एक चट्टान पर बैठे थे, जब वे सेल्फी लेने में मशगूल थे तभी एक 25 फुट ऊंची समुद्र की लहर आई और उन्हें अपने साथ बहाकर ले गई। चारों युवक समुद्र में बह गए।

हालांकि एक युवक किसी तरह से तैर पर तट तक पहुंच गया, लेकिन बाकी के तीन युवक सेल्फी के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठे। दूर के चट्टान पर खड़े एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग सेल्फी लेने में समंदर में बह गए। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। आप भी देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+