Video: देखें कैसे भारी-भरकम अलमारी के नीचे दबे भाई को 2 साल के बच्चे ने बचाया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 2 साल का बच्चा अलमारी के नीचे फंसे अपने भाई को बचाता है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो जुड़वा भाई खेलते-खेलते हादसे के शिकार हो गए। कमरे में अकेले खेल रहे दो बच्चे खेलते-खेलते एक बड़े बुककेस के पास चले जाते हैं। दोनों उसे खोलने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से वो बुककेस बच्चों के ऊपर गिर जाता है। दोनों में से एक बच्चा उस केस के नीचे फंस जाता है।

 Watch how toddler save his twin brother from being crushed by a falling dresser

अपने भाई को उसके नीचे फंसा देख बच्चा घबरा जाता है। उसे समझ में नहीं आता कि वो क्या करे। वहां और कोई मौजूद नहीं होता, ऐसे में वो खुद अपने भाई को बचाने की कोशिश करता है। वो काफी कोशिश करता है भाई को निकालने की। लगातार कोशिश करने के बाद उसे बार-बार निराशा हाथ लगती है, लेकिन वो फिर भी हार नहीं मानता और आखिरकार उसे निकाल कर ही दम लेता है। बच्चे का रेस्क्यू का ये वीडियो खुद उसके माता-पिता ने अपलोड किया है। ताकि लोग इससे सबक ले सके। लोग बच्चे की सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं। कोई इसे भगवान का चमत्कार मान रहा है तो कोई इसे करिश्मा बता रहा है।

अंग्रेजी वेबसाइट मिरर के मुताबिक अमेरिका में हर साल ऐसे ही फर्नीचर के गिरने से लगभग 24,400 बच्चों की मौत हो जाती है। माता-पिता ने ऐसे फर्नीचर को ठीक से लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो पोस्ट किया है। आप भी देखिए 2 साल के बच्चे की सूझबूझ का ये कमाल का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+