VIDEO: बाघिन ने दबोच लिया जंगली सुअर, वो बचने के लिए चिंघाडता रहा, लेकिन नहीं छोड़ा
tigress vs wild pig | tiger vs wild boar | tiger vs wild boar VIDEO
नई दिल्ली। बाघ-बाघिन देश के कई हिस्सों में विचरते रहते हैं। यह भारत का राष्ट्रीय पशु हैं। जंगलों में इनकी संख्या 2 हजार से ज्यादा है। ये पूरी तरह मांसाहारी होते हैं और, इसलिए इन्हें जंगली जानवरों का शिकार करना ही अच्छा लगता है। कभी सूअर, कभी गीदड़, कभी बंदर तो कभी कुत्ते इनका आहार बनते हैं। ऐसे जानवरों को ये चाव से खाते हैं।

बाघिन ने जंगली सुअर को दबोचा
यदि आपने बाघ शिकार करते नहीं देखे, तो आज यहां देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बाघिन जंगली सुअर का शिकार करते नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि, बाघिन ने जंगली सूअर को अपने मुंह में दबा लिया है और अपने बड़े-बड़े नुकीले दांत उसके शरीर में गाड़ रखे हैं।

इसी तरह शिकार करते हैं बाघ
जंगली सुअर बाघिन के चंगुल से छूटने की कोशिश करता है, लेकिन ताकतवर बाघिन उसे मार डालती है। वीडियो में जंगली सुअर की चिंघाड़ सुनी जा सकती है। जंगल में बाघ-बाघिन बिल्कुल इसी तरह किसी जानवर का शिकार करते हैं।

दुनिया के 80% बाघ यहीं पर
वाइल्डलाइफ रिपोर्ट्स बताती हैं कि, दुनिया में सबसे ज्यादा बाघ भारत में ही रहते हैं। भारत दुनिया में 80 प्रतिशत बाघों का घर है। 2006 में यहां पर 1411 बाघ थे जो 2010 में बढ़कर 1,706, 2014 में 2,226 और 2018 में 2,967 हो गए। इस वृद्धि ने वैश्विक आबादी को भी बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाई; विश्व वन्यजीव कोष और ग्लोबल टाइगर फोरम के अनुसार वैश्विक स्तर पर जंगली बाघों की संख्या 2010 में 3,159 थी, जो कि बढ़कर 2016 में 3,890 हो गई।
भारत के बाघ अभयारण्य 1973 में स्थापित किए गए थे। जिनका संचालन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा किया जाता है। देशभर में 2018 तक 50 संरक्षित क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व घोषित किया जा चुका था।












Click it and Unblock the Notifications