Video: चूजे को Kiss करता हुआ कैमरे में कैद हुआ बंदर का बच्चा, वायरल हुआ वीडियो

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर एक डरे सहमे चूजे को चूमता है ताकि उसे असहज महसूस न हो।

नई दिल्ली, 29 जून। एक दूसरे के प्रति प्यार और लगाव की भावना केवल मनुष्यों में ही नहीं देखी जाती, यह जानवरों में भी पाई जाती है। लेकिन इंसान और जानवर के प्यार करने में सबसे बड़ा फर्क ये है कि इंसान जब किसी अजनबी या गैर इंसान के प्रति लगाव दिखाता है तो ज्यादातर मामलों में वह किसी लोभ लालच से भरा हुआ होता है वहीं, एक जानवर जब अपनी बिरादरी से अलग किसी जानवर के प्रति लगाव दिखाता है तो वह उसका उस जानवर से सच्चा प्रेम होता है। उसे उस जानवर से बदले में कुछ नहीं चाहिए होता। कुछ ऐसी ही कहानी बयां करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर एक डरे सहमे चूजे को चूमता है ताकि उसे असहज महसूस न हो।

डरे सहमे चूजे को प्यार से चूम लेता है बंदर

डरे सहमे चूजे को प्यार से चूम लेता है बंदर

वीडियो में एक बंदर एक केले के पत्ते पर बैठा दिखाई दे रहा है और उसकी गोद में एक चूजा बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। चूजा अपने हाव भाव से यह जताने की कोशिश करता है कि वह डरा हुआ है। वहीं, बंदर उसे सहज महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ता। वह उसे अपने हाथों में उठाता है और उसे चूम लेता है।

भागने की कोशिश करता है चूजा

भागने की कोशिश करता है चूजा

हालांकि चूजा बंदर के चंगुल से भागने की कोशिश करता है, लेकिन बंदर का बच्चा उसे प्यार से अपनी ओर खींचता है और उसे चूम लेता है और दोबारा उसे गोद में बिठा लेता है।

आइएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया वीडियो

आइएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया वीडियो

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को वन अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'दो पवित्र आत्माओं की यह जादुई बातचीत बहुत पसंद आई।' जहां कई लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं वहीं कई लोगों ने इस कृत्य को चूजे की इच्छा के विरुद्ध बताया। एक यूजर ने लिखा कि चूजे को उसकी इच्छा के विरुद्ध पकड़ा गया। बंदर ने उसे किस कर लिया इसे भी जाने दो लेकिन इसे 'दो पवित्र आत्माओं का मेल' कहना खलनायक रंजीत को प्रेम का देवता कहने जैसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+