शराब के नशे में धुत पुलिस वाले का हंगामा, गिरफ्तारी के बाद हुआ हुआ सस्पेंड
शराब के नशे में धुत राजस्थान पुलिस के जवान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया।
जयपुर। राजस्थान पुलिस के एक जवान के ड्यूटी पर शराब पीकर आने और हंगामा करने की सख्त सजा मिल गई है। पुलिस वाले को न सिर्फ गिरफ्तार कर लिया गया बल्कि उसे नौकरी से भी निलंबित सकर दिया गया है। आरोपी पुलिसवाले ने शराब के नशे में धुत होकर पुलिस स्टेशन में खूब हंगामा किया। उसने थाने के बाहर बैठकर काफी देर तक ड्रामा किया और नशे में अपनी यूनिफॉर्म उताकर ड्यूटी करने थाने पहुंच गया।

मामला राजस्थान के सिरोही जिले का है। बनियान पहने पुलिसवाला थाने में घुसने की कोशिश कर रहा था तो वहीं दूसरे पुलिस वाले उसे काबू करने की कोशिश कर रहे थे। मामले को बिगड़ता देख पुलिस वाले को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में यूनिफॉर्म में नशाकर हंगामा करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया।
पुलिसवाले के इस ड्रामा का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि थाने के बाहर बैठे पुलिस जवान के चारों ओर दो कुत्ते घूम रहे है। वो बहकी-बहकी बातें कर रहा है। पुलिसवाले उसे रोक रहे है, लेकिन वो रुकने को तैयार नहीं । बाद में जीप में बैठाकर उसे थाने ले जाया गया, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे नौकरी से भी सस्पेंड कर दिया गया। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications