स्विमिंग पूल के अंदर लड़की ने किया उल्टे होकर डांस, पहले नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा डांस

नई दिल्ली, सितंबर 03। सोशल मीडिया का स्टार बनने के लिए आजकल लोग क्या कुछ नहीं करते। कुछ लोग उट-पटांग चीजें कर वायरल हो जाते हैं तो कुछ अपने टैलेंट के बलबूते हिट होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की स्विमिंग पूल के अंदर उल्टे होकर डांस कर रही है। पहली बार में सुनने पर यह बहुत अजीब लगेगा, लेकिन यह हकीकत है।

लड़की के डांस स्टेप ने किया हैरान

लड़की के डांस स्टेप ने किया हैरान

वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया का मोस्ट वायरल वीडियो बना हुआ है। इस वीडियो में एक लेडी स्विमिंग पूल के अंदर पहले कैटवॉक करती है और फिर अचानक पानी के अंदर उल्टा होकर डांस स्टेप करती है। इस दौरान लेडी ने एक हैंड पर्स भी लिया हुआ है। इस लेडी के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

10 मिलियन से अधिक वीडियो को मिले लाइक

10 मिलियन से अधिक वीडियो को मिले लाइक

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Kristimakusha नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को 10 मिलियन से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 994K व्यूज इस वीडियो को मिल चुके हैं। इस इंस्टाग्राम पेज पर इस महिला के ऐसे डांस स्टेप के ढेरों वीडियोज हैं।

स्विमिंग में लड़की है वर्ल्ड चैंपियन

स्विमिंग में लड़की है वर्ल्ड चैंपियन

आपको बता दें कि डांस करने वाले इस लेडी का नाम क्रिस्टीना माकुशेंको है जो चार बार की सिंक्रोनाइज्ड स्विमिंग में वर्ल्ड चैंपियन हैं। वैसे उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6.81 लाख फॉलोअर्स हैं, लेकिन जुलाई में शेयर किए गए इस वीडियो से उन्हें एक अलग पहचान मिली है।

वीडियो पर सोशल मीडिया रिएक्शन

वीडियो पर सोशल मीडिया रिएक्शन

उनके इस वीडियो पर यूजर्स के कई शानदार कॉमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- "आप बहुत अच्छे हैं। आपने मुझे आश्चर्य में डाल दिया कि आपने पानी में जो किया वह कैसे संभव है।" एक अन्य यूजर ने कहा है- यह अविश्वसनीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+