यह है दुनिया का सबसे वीवीआईपी पेड़, जिसके रख रखाव में खर्च होते हैं हर महीने लाखों रुपए
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देश का सबसे वीवीआईपी पेड़ है जिसकी 24 घंटे निगरानी की जाती है। यह बोधि पेड़ 15 फीट की ऊंचाई पर है। जिसे एक पहाड़ी पर बनाया गया है। इसकी सिक्योरिटी चार से पांच गार्ड मिलकर करते हैं। पेड़ को बचाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी हर हफ्ते दौरा करते हैं। इसके रखरखाव में हर महीने लाखों रुपए का खर्च आता है।

पानी की कमी न हो इसका ध्यान रखा जाता है। जहां पर यह पेड़ है उस पूरे क्षेत्र को बौद्धिस्ट सर्किट के तौर पर विकसित किया जा रहा है। 21 सितंबर, 2012 को श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने इस पेड़ को लगाया था। बौद्ध धर्मगुरू चंद्ररतन ने कहा तथागत बुद्ध ने बोधगया में इसी पेड़ के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। कहा तो यहां तक जाता है कि भारत से सम्राट अशोक इसी पेड़ को श्रीलंका ले गए थे। इस सांची कॉलेज के परिसर में लगाया गया था।
इस पेड़ के रखरखाव के बारे में जब आप सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस पेड़ के में हर साल लगभग 12-15 लाख रुपये खर्च होते हैं। जिस विश्वविद्यालय के नाम पर बोधि वृक्ष को रोपा गया, पांच साल बाद उसकी बाउंड्री को भी भारी नुकसान पहुंचा है। यूनिवर्सिटी को लगभग 20 लाख का किराया देकर चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications