VIDEO: महिला ने चिकन पैर खाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, करतब देख हो जाएंगे हैरान, गिनीज बुक में नाम दर्ज
दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने चिकन पैर (Chicken feet) खाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 60 सेकेंड्स यानी एक मिनट में करीब 121 ग्राम चिकन खाकर इतिहास रच दिया है। उनका नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
नई दिल्ली, 27 सितंबर: दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने चिकन पैर (Chicken feet) खाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 60 सेकेंड्स यानी एक मिनट में करीब 121 ग्राम चिकन खाकर इतिहास रच दिया है। उनका नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के डरबन में चिकन पैर खाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। महिला ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका में फेमस है जायका
चिकन पैर एक यूनिक जायका होता है। जिसे पूरी दुनिया में खाया जाता है। हालांकि चिकन पैर खाने वालों की कुल संख्या सामान्य मांस खाने वालों जितनी अधिक नहीं होती है। दक्षिण-पूर्व एशिया के अधिकांश देशों में इस जायके का लुत्फ उठाया जाता है।

महिला ने रच दिया इतिहास
दक्षिण अफ्रीका के एक समर्पित चिकन पैर प्रेमी महिला ने 60 सेकंड में 4.26 औंस यानी 121 ग्राम चिकन खाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है। Vuyolwethu Simanile नामक महिला ने एक मिनट में करतब दिखाकर इतिहास रच दिया।

रेस्तरां बार में प्रतियोगिता का आयोजन
इतिहास रचने के बाद वो काफी खुश लग रही थी। उन्होंने अपने चार प्रतिद्वंद्वियों को चित कर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का आयोजन डरबन के उमलाजी में मैशमप्लेन्स लाउंज रेस्तरां और बार में किया गया था।

गिनीज बुक में नाम दर्ज
जहां Vuyolwethu Simanile ने अपने चार सहयोगियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रही थी। उन्होंने सभी को हराते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक एडजुडिकेटर सोफिया ग्रीनक्रे ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि Vuyolwethu Simanile ने अन्य प्रतिभागियों को कुछ अंतर से हराया।

महिला को अब हरा पाना मुश्किल
वह सभी प्रतिभागियों में सबसे विनम्र और शांत थी, इसलिए उसे यह खिताब हासिल करते हुए देखना वास्तव में दिल को छू लेने वाला था। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में स्पीड ईटर बहुत हैं और किसी भी नए रिकॉर्ड बनाने पर आमादा हैं। लेकिन मुझे लगता है कि Vuyolwethu Simanile को हरा पाना मुश्किल होगा।
यह भी पढ़ें- पहली पत्नी को देखते ही अपनी शादी के रिसेप्शन से भाग गया दूल्हा, इसके बाद जो हुआ यकीन नहीं कर पाएंगे












Click it and Unblock the Notifications