Volcanic Video: पहली बार ज्वालामुखी विस्फोट का ड्रोन फुटेज, वायरल हुआ रोमांचित वीडियो
सोशल मीडिया पर ज्वालामुखी विस्फोट का दुर्लभ ड्रोन फुटेज वायरल हो रहा है, जिसको 28 लाख से ज्यादा व्यूज मिले है।

Volcanic Eruption Drone Footage: ज्वालामुखी फटना एक प्राकृतिक घटना है। आपने कई वीडियोज में ज्वालामुखी के बाहर लावा निकलता हुआ देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला ज्वालामुखी विस्फोट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि ड्रोन फुटेज है, जिसमें साफ ज्वालामुखी के अंदर विस्फोट होते देखा जा सकता है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको अब तक 28 मिलियन से ज्यादा देखा जा चुका है।
आज तक नहीं देखा होगा ऐसा VIDEO
विश्व में कई ऐसे एक्टिव ज्वालामुखी हैं, जिनके पास धुएं के गुब्बार और जहरीली गैस बाहर निकलती है। ज्वालामुखी एक भूवैज्ञानिक स्थलाकृति (geological landform ) है, जिसमें से लावा निकलता है। ज्वालामुखी का धरती की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या मुंह होता है, जो भीतर का गर्म लावा, गैस जैसी कई चीजें बाहर फेंकता है। हालांकि बहुत ही कम ऐसे मौके आते हैं, जब लोगों ने ज्वालामुखी को फटते हुए लोगों होगा। ऐसे में ज्वालामुखी के फटना का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विस्फोट का ड्रोन फुटेज
वीडियो में ज्वालामुखी विस्फोट का ड्रोन फुटेज है। जो बेहद दुर्लभ है। इस क्लिप को @Fascinating नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में ज्वालामुखी विस्फोट का ड्रोन फुटेज लिखा है। वीडियो को ड्रोन कैमरे की मदद से सीधे ज्वालामुखी के ऊपर से शूट किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे धीरे-धीरे लाल रंग का लावा लावा बहने लगता है।
वायरल हुआ Video
इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर 28.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 38 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में कई यूजर ने लिखा है कि उन्होंने ऐसा नजारा अब तक नहीं देखा है।












Click it and Unblock the Notifications