विराट कोहली का 'जबरा फैन'...11 साल बाद पूरी हुई 'तड़प', खर्च कर दिए 23 हजार
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। किसी से मिलने की चाहत आपको जुनूनी बना देती है। एक समय ऐसा आता है जब अपनी जिद पूरी करने के लिए शख्स को ना तो पैसे खर्च होने की परवाह होती है और ना ही समय की। असम में विराट कोहली के एक फैन ने उनसे मिलने के लिए कमाल की योजना बनाई। इसके लिए उनसे 23 हजार रुपए से अधिक खर्च कर दिए। कड़ी सुरक्षा की बावजूद वो विराट से मिलने में कामयाब रहा।

11 वर्ष पुराना कोहली का फैन
असम की राजधानी गुवाहाटी के शांतिपुर में रहने वाले राहुल राय पिछले 11 वर्षों से विराट कोहली के प्रशंसक हैं। विराट को लेकर उनमें एक खासा क्रेज है। राहुल क्रिकेटर विराट से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ा चाहते। वे पिछले काफी दिनों से इस तलाश में थे कि उन्हें विराट कोहली के साथ एक क्लिक करने और उनका ऑटोग्राफ लेने का मौका मिले।

गुवाहाटी में मिली सफलता
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी 20 मैच के लिए 29 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम गुवाहाटी पहुंची। इस दौरान राहुल राय अपने उद्देश्य में कामयाब हुए। हालांकि इस दौरान कई बार उन्हें सिक्योरिटी ने विराट कोहली से मिलने रोक दिया। अंत में राहुल ने एक खास योजना बनाई।

पहले की सभी योजना पर फिरा पानी
विराट कोहली के फैन राहुल राय ने बताया कि उन्हें वे कोहली से मिलने एयरपोर्ट पर गए। उन्होंने विराट कोहली को शटल बस के पास जाते हुए देखा। लेकिन सिक्युरिटी ने उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया। राहुल ने कहा, "मुझे पता था कि कोहली अगले चार दिनों तक गुवाहाटी शहर में रहेंगे। मैंने अभ्यास सत्र के दौरान बरसापारा स्टेडियम में उनसे मिलने की उम्मीद की लेकिन सुरक्षा घेरा के कारण ये भी कोशिश नाकाम हुई।

23 हजार में बुक कराया होटल का कमरा
अंत में राहुल ने जो योजना बनाई उसके जरिए वो अपने उद्देश्य में कामयाब हुए। उन्होंने उसी होटल में कमरा बुक कराया जहां श्रीलंका और भारत की टीमों के खिलाड़ी ठहरे थे। इसके लिए राहुल को 23, 400 रुपए खर्च करने पड़े। ये कमरा सिर्फ एक रात के लिए लिया गया था।

होटल में ऐसे हुई मुलाकात
राहुल राय ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली से मिलने के लिए कई बार उन्हें फोन किया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सुबह ब्रेकफास्ट के समय उन्होंने विराट को देखा। अंत में राहुल आखिरी मौका नहीं छोड़ना चाहते थे। उन्होंने होटल वालों से कहा कि उन्हें भूख लगी है और तबीयत ठीक नहीं है। इसिलिए उन्हें ब्रेकफास्ट एरिया में जाने की अनुमति दी जाए। और इस तरह राहुल की मुलाकात विराट कोहली से हुई। इस दौरान उन्होंने एक एक फ्रेम कोलाज पर उनके ऑटोग्राफ लिए और फोटो क्लिक की।

11 साल पहले मिले थे राहुल
राहुल राय आज एक खुशमिजाज युवक हैं। इससे 11 साल पहले वो विराट कोहली से मिल चुके हैं। साल 2011 में हुए वर्ल्ड कप के वक्त उनके पिता ने फाइनल मैच के दौरान विराट कोहली से मिलवाया था।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications