Video: नाइजीरियन लड़की पर चढ़ा देशी रंग, इंडियन ब्राइडल लुक में सबको चौंकाया

Video Video: नाइजीरियन लड़की पर चढ़ा देशी रंग, इंडियन ब्राइडल लुक में सबको चौंकाया

नई दिल्ली। भारतीय शादियां और भारतीय शादियों में दूल्हे-दुल्हन का लुक हमेशा से चर्चा में रहता है। दुल्हन का लुक, उसका मेकअप शादियों में खासकर सबके आकर्षण का केंद्र रहता है। देशी दुल्हन के लुक्स में अगर विदेशी लड़की का फेस दिखे तो सोचिए कैसा होगा। नाइजिरिया की एक लड़की पर इंडियन ब्राइडल मेकअप और लुक्स की ऐसी छाप पड़ी कि उसने अपनी वेडिंग में भारतीय दुल्हन वाला मेकअप करवाया। नाइजीरियन ब्राइड का देशी दुल्हन वाला लुक्स देख हर कोई हैरान है।

 Viral Video: When a Nigerian woman dressed up as an Indian bride on her wedding day

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे मेकअप आर्टिस्ट नेहा वरीच ग्रोवर ने शेयर किया है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक नाइजीरियन ब्राइक का मेकओवर कर रही है। अपनी शादी के लिए लड़की ने पारंपरिक भारतीय दुल्हन का गेटअप लेने का फैसला किया और इसके लिए नेहा के पास पहुंची। नाइजीरियन लड़की ने येलो रंग का ब्राइडल लहंगा महंगा और नेहा ने उसके साथ हैवी ज्वैलरी और ब्राइडल मेकअप किया। लड़की के मेकओवर को देखकर हर कोई दंग रह गया। नेहा ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है कि हमेशा से मेरा सपना था कि मैं किसी अफ्रीकन लड़की को इंडियन ब्राइड के तौर पर तैयार करूं और मेरे पास ये मौका आ गया। नेहा के इस वीडियो तो 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।

लोग देशी दुल्हन के इस लुक को देखकर उसपर प्यार लुटा रहे हैं। उसकी खूबसूरती की तारीफें कर रहे हैं। वहीं मेकअप के दौरान दुल्हन हर मूवमेंट को इंज्वाइ कर रही है। वो आंखे मटकाकर मेकअप और अपने लुक पर रिएक्शन देती है। देखिए वायरल वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+