Viral VIDEO: जब चीन की जमीं पर उतर आया चांद

नई दिल्ली। चांद जब तक आसमान में है तब तक खूबसूरत दिखता है, जब वहीं चांद नीचे आ जाए तो लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो जरा इस वीडियो को देखें।

moon balloon

घटना चीन के फूजियान प्रांत की है, जहां चांद के जमीं पर आने के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दरअसल चीन की सड़क पर चांद जमीन पर आ गया। चौंकिए मत, ये एक आर्टिफिशल मून था, जो असल में एक गुब्बारा था।

सड़क पर अचानक विशालकाय आर्टिफिशियल मून बलून के गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चांद जैसा दिखने वाला यह गुब्बारा शहर की सड़कों पर लुढ़क रहा था। उसे देखकर हर कोई अपनी-अपनी जान बचाकर भागने लगा। हलांकि इससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

आपको बता दें कि चीन में मून फेस्टिवल के लिए आर्टिफिशियल चांद बनाा जाता है, लेकिन तेज हवा और तूफान के कारण टूटकर नीचे गिर गया। इस खौफनाक दृश्य की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया साइट्स और यूट्यूब पर काफी वायरल हो गया। देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+