WATCH VIDEO: अचानक गंदे नाले से निकलने लगी नोटों की गड्डी, देखते ही लोगों में मची लूट

वायरल वीडियो बिहार का है, जहां एक नाले में लोगों को नोट तैरते मिले। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Bihar news

People collecting cash from drain: आपने अकसर पानी भरे गड्ढों, तालाबों या फिर नदी नालों से मछलियां निकलते देखा होगा। लेकिन लगता है बिहार की नदियों से मछलियों के अलावा कुछ भी निकल सकता है।

हाल ही में बिहार से एक मामला सामने आया, जिसमें पानी से भरे तालाब में नोटों के बंडल मिल रहे हैं। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और सब नोट लूटने लगे। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)

पैसे लूटने के लिए जमा हुई भीड़
मामला बिहार के सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद पुल के पास का है, जहां उस वक्त अफरा-तफरा का माहौल हो गया, जब लोगों ने देखा कि नदी से पैसा निकल रहा है। पहले तो वहां एक बच्चे को भेजा, लेकिन जब पता चला कि वाकई नदी में नोटों की गड्डियां मिल रही हैं तो वहां पैसे लूटने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग नोट इकट्ठा कर करके अपने घर लेक जाने लगे।

वायरल हो रहा क्लिप
किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पानी से नोटों के बंडल निकाले जाने इस वीडियो की 'वनइंडिया' पुष्टि नहीं करता। लेकिन ये क्लिप जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

बंडल समेटने के लिए मची होड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग नोटों के बंडल समेटने के लिए भीड़ लगा रहे हैं और पानी में जा जाकर पैसे इकट्ठा भी कर रहे हैं। आसपास देखने वालों की भी भारी भीड़ जमा हो रखी है। एक एक परिवार के कई लोग आकर नदी में से पैसा निकालते हैं और बटोरते हुए वहां से निकल जाते हैं।

पुलिस ने हटाई भीड़
'एनडीटीवी' की खबर के मुताबिक, पुलिस ने वहां पहुंचकर भीड़ को हटाया। एक शख्स ने कहा कि 8 बजे की बात है, जब नदी में नोटों की गड्डियां तैरती हुई दिखीं। हम इसे देखने के लिए रुक गए। लेकिन जब हम कुछ समय के बाद वापस आए तो उस वक्त पैसा नहीं दिखा। कई लोगों का कहना है कि नदी में मिलने नोट सारे नकली थे। हालांकि, कई लोगों ने इस दावे को खारिज करते हुए नोटों को असली बताया।

पुलिस ने कहा कि ये एक अफवाह भी हो सकती है। मामला क्या है, ये नोट असली हैं या फिर नकली और नोट आए कहां से... ये सब जांच के बात ही पता लग पाएगा।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+