इस छोटी सी बच्ची ने दिखाया कमाल का टैलेंट, VIDEO देखकर पीएम मोदी भी हुए फिदा
Little girl playing piano: हाल ही में पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक छोटी सी बच्ची कन्नड़ गाने पर शानदार पियानो बजाती दिख रही है। बच्ची के टैलेंट की पीएम भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके।

PM shares Little girl playing Piano: सच ही है कि हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। फिर बात चाहे किसी बुजुर्ग की हो युवा की या फिर छोटे बच्चे की। बस जरूरत है तो इस तरह के टैलेंट को दुनिया के सामने लाने की।
(वीडियो-नीचे)
बच्ची का कमाल का टैलेंट
वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची पियानो बजा रही है। ये बच्ची पियानो एक कन्नड़ गाने पर बजा रही है। और जिस तरह से वो अपनी कला दिखा रही है, वो काबिलेतारीफ है।
पीएम ने की जमकर तारीफ
बच्ची के पियानो बजाने के शानदार टैलेंट की तारीफ करने से खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को रोक नहीं सके। पीएम ने बच्ची के वायरल हो रहे वीडियो को शेयर किया और लिखा कि ये वीडियो हर किसी के चेहरे पर जाहिर तौर पर स्माइल लाएगा। शानदार टैलेंट और क्रिएटिविटी। शाल्मली को बेस्ट विश।
कन्नड़ कविता पर बजाई धुन
बताते चलें कि इससे पहले ये वीडियो अनंत कुमार के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि इसे काफी बार सुना। क्या शानदार टैलेंट है। वीडियो में जिस कविता पर बच्ची पियानो बजा रही है, उसका नाम पल्लवगला पल्लवीयली है। ये कन्नड़ कवि केएस नरसिम्हा स्वामी द्वारा लिखी गई है। मूल रूप से इसे रत्नमाला प्रकाश ने गाया था।
जमकर वायरल हुआ वीडियो
ये शानदार वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा और तकरीबन 8 लाख लोगों ने इसे देखा। 35,000 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया। बच्ची के टैलेंट ने इंटरनेट यूजर्स को खूब इम्प्रेस किया। एक यूजर ने कहा कि सब भूल जाओ और बस कुछ पलों के लिए इसे एन्जॉय करो।
लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन
एक ने कहा कि जिस तरह इस छोटी सी बच्ची की उंगलियां पियानो पर चल रही हैं, उसका तालमेल सीधे उसके दिल के साथ मिल रहा है। ये सामान्य प्रतिभा से परे है। भगवान इस बच्ची को आशीर्वाद दें। एक ने कहा कि शाल्मली की इस अद्भुत प्रतिभा पर टिप्पणी करने के लिए हमारे पास शब्द ही नहीं हैं। हर सुनने वाले के चेहरे पर ये सुनकर मुस्कान आ रही है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications