अपनी शादी में दूल्हे ने मारी ऐसी एंट्री कि देखने वाले रह गए दंग, वीडियो हुआ वायरल

शादी में दूल्हे ने मारी ऐसी एंट्री की देखने वालों के छूट गए पसीने।

लाहौर। शादी सबके लिए खास होती है। हर कोई इसे स्पेशल बनाना चाहता है। इस खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीका अपनाते हैं, लेकिन पाकिस्तान के इस दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए जो तरीका अपनाया वो वो बेहद चौंकाने वाला था।

 Viral: Pakistani Groom's WWE-Style Wedding Entrance Is A Must Watch

पाकिस्तान के इस दूल्हे ने अपनी शादी में जो एंट्री मारी उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दूल्हे ने अपनी शादी में डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE)के स्टाइल में एंट्री मारी। उसकी इस अनोखी एंट्री को जिसने भी देखी वो हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर शादी में दूल्हे की एस एंट्री का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो लाहौर का है, जहां कीचू अहमेर नाम के शख्स की शादी का आयोजन चल रहा है। वीडियो देखा जा सकता है कि कीचू अपनी शादी में WWE सुपरस्टार ट्रिपल एच के थीम सांग पर एंट्री लेता है।

दूल्हा ग्रे रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहने दिख रहा है और वो अपने हाथों में डब्लूडब्लूएफ वाला बेल्ट लेकर शादी में एंट्री करता है। उसके आते ही रास्ते में दोनों तरफ पटाखे जलने लगते है। वो दनों तरफ खड़े लोगों से हथ मिलता है। उसके चलने का स्टाइल भी बिल्कुल WWE फाइटर की तरह है। वो चलकर अंदर रिंग तक पहुंचता है और पिर ट्रिपल एच का सिग्नेचर स्टेप भी करता है। जिन्होंने भी दूल्हे के इस वीडियो को देखा सब दंग रह गए। आप भी देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+