आइये और साड़ी ले जाइये... शोरूम में लगी सेल तो भिड़ गई औरतें, कहीं चले लात घूंसे तो कहीं बरसे थप्पड़

Viral Video of woman fighting: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि साड़ी की सेल के दौरान दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। ये देखने के बाद लोगों की हंसी छूट गई।

Credit: @rvaidya2000/Twitter

Woman fighting over saree: कपड़े की दुकान पर जाओ और गलती से अगर आपको और साथ वाले किसी ग्राहक को सेम डिजाइन या पीस पसंद आ जाए और वो आखिरी पीस हो तो बहस होना एकदम लाजमी है। लेकिन बेंगलुरु की एक साड़ी की दुकान में तब घमासान शुरू हुई, जब साड़ी की फ्री सेल लगी।
(वीडियो-नीचे)

महिलाओं में जबरदस्त हाथापाई
मामला बेंगलुरू के मल्लेश्वरम का है, जहां साड़ी की सालाना सेल में शामिल हुई महिलाएं आपस में बहस करने लगीं। साड़ी के पीछे हुई ये बहस कब हाथापाई में बदल गई, पता ही नहीं चला।

साइड खड़े होकर देखने लगे लोग
वायरल वीडियो ट्विटर यूजर R Vaidhya नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसमें दो महिलाएं एक साड़ी के पीछे लड़ रही हैं। देखते देखते ये लड़ाई हाथापाई में बदल गई और दोनों एक दूसरे को मारने लगीं। आस-पास खड़े लोग औरतों की लड़ाई छुड़ाने की बजाय आराम से दूर से इसका मजा लेने लगे।

सिक्योरिटी ने की लड़ाई रोकने की कोशिश
हालांकि, कुछ देर बाद सिक्योरिटी स्टाफ ने औरतों को छुड़ाने की पूरी कोशिश की लेकिन मजाल कि दोनों में से एक भी रुक जाए। दोनों ही औरतें दे दनादन एक दूसरे को थप्पड़ मारने लगीं। वीडियो में लड़ रही इन दोनों औरतों के आसपास काफी भीड़ नजर आ रही है।

वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मैसूर सिल्स साड़ी की सालाना सेल। दो ग्राहक एक साड़ी के लिए एक दूसरे से लड़ रहे है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अब जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मुझे ये लोग बड़े पसंद आए जो बिना कहीं इधर उधर देखे बस अपनी शॉपिंग पर ध्यान दे रहे हैं। एक ने कहा कि साड़ी सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि एक भावना है। एक ने कहा कि इससे पता चलता है कि इस दुकान में साड़ियों की कितनी ज्यादा डिमांड है। इस वीडियो को एडवर्टाइजमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+