चढ़ गया पूरा ट्रैक्‍टर,चकनाचूर हो गई पूरी कार, लेकिन ड्राइवर को नहीं आई एक भी खरोंच, देखते रह जाएंगे ये Video

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग अचंभित हैं, क्‍योंकि कांर पर सामने से आ रहा अ‍नियंत्रित ट्रैक्‍टर चढ़ जाता है लेकिन चंद सेकेंड में कार ड्राइवर बगल में सही-सलामत खड़ा नजर आ रहा है।

 Tractor car collision

जाको राखे साइंया मार सके ना कोए। यानी जिसके साथ भगवान हैं और रक्षा कर रहे हैं उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार ड्राइवर चमत्‍कारिक ढंग से भयंकर एक्‍सीडेंट के बावजूद ना केवल बच जाता है बल्कि उसके शरीर पर एक खरोंच तक नहीं आती हैं।

होंडा कार पर चढ़ गया पूरा ट्रैक्‍टर

दरअसल, इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर एक ओर से एक ट्रैक्‍टर आ रहा है और दूसरी ओर से एक होंडा कार जा रही है। अचानक से रोड पर चलते-चलते ट्रैक्‍टर अनियंत्रित हो जाता है और सामने से आ रही कार से ना केवल टकराता है बल्कि उसके ऊपर चढ़ कर जाता है।

कार चकनाचूर हो जाती है लेकिन होता है ये चमत्‍कार

इस एक्‍सीडेंट में कार चकनाचूर हो जाती है और उसके अस्‍थी-पंजर निकल आता है और ट्रैक्‍टर भी पूरा पलट जाता है, लेकिन चंद ही सेकेंड में चमत्‍कार होता है और कार चला रहा शख्‍स दोनों की बीच से बाहर निकल आकर खड़ा हो जाता है। इतने भीषण कार एक्‍सीडेंट में उस शख्‍स को खरोंज तक नहीं आती है।

जानें कहां का है ये वीडियो

ये वीडियो भारत का नहीं बिट्रेन का है। वीडियो को यूट्यूब चैनल Air Force amn/nco/snco ने शेयर किया है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना पिछले साल सितंबर में बेक रो में ए1101 पर सफोल्क में आरएएफ मिल्डेनहॉल एयर बेस के पास हुई थी।

19 साल का लड़का चला रहा था ट्रैक्‍टर

इस वीडियो मे लड़का चमत्कारिक ढंग से बाल-बाल बच गया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ट्रैक्‍टर से कार टकराकर कुचल गई। ट्रैक्‍टर 19 वर्षीय लड़का चला रहा था। जिसने सोमवार को कोर्ट में हुई पेशी में कबूला कि वो नशे की हालत में ट्रैक्‍टर चला रहा था।

ट्रैक्‍टर के विशाल टायरों के नीचे कार आने के बाद भी कैसे बचा लड़का?

वीडियो में टायलर सोवरबी के ट्रैक्टर को एक होंडा कार के ऊपर से चढ़ते हुए देखा जा सकता है। ट्रैक्‍टर के विशालकाय टायरों के नीचे पूरी तरह से कार नष्‍ट होती नजर आ रही है। गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते वाहन से छलांग लगा दी और सड़क पर भाग गया।

लड़के को सुनाई गई ये सजा

6 जून को कार्लिस्ले मजिस्ट्रेट कोर्ट में ट्रैक्‍टर चलाने वाले लड़के को आठ सप्ताह की निलंबित जेल की सजा और 60 घंटे का बिना सैलरी के का करने की सजा सुनाई है।

जानेंं कौन है वो शख्‍स जिसको मिला है जीवनदान

बाद में ये भी खुलासा हुआ कि आरएएफ बेस पर एक एयरमैन है। जिसका नाम निर्जन है। न एयरबेस के अधिकारियों ने कहा कि चालक को कोई बड़ी चोट नहीं आई है, वहीं ट्रैक्‍टर चला रहे लड़के को चोट आई तो उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था।

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+