Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जाको राखे साईयां... तेज रफ्तार कार से बाल-बाल बचा शख्स, खौफनाक हादसे का वीडियो VIRAL

man saved from speedy car: वायरल वीडियो एक शख्स का है, जिसमें वो स्पीड से आ रही कार से बाल बाल बचता है। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Credit: @cctvidiots/Twitter

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार ऐसे-ऐसे फनी वीडियोज वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट पड़ेगी। तो कई बार हैरान कर देने वाले क्लिप छा जाते हैं।

ऐसा ही हैरान करने वाला एक क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक शख्स बाइक किनारे लगाए खड़ा हो जाता है। इतने में एक तेज रफ्तार कार आती है और शख्स के पास खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार देती है। (वीडियो-नीचे)

गनीमत रही कि शख्स समय रहते वहां से हट गया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कहते हैं ना जाको राखो साइयां मार सके ना कोय। ये कहावत इस वीडियो से सच होती दिख रही है। क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शुरुआती सेकेंड्स में तो शख्स को समझ में ही नहीं आता कि ये हुआ क्या।

वीडियो को @cctvdiots नाम के पेज पर शेयर किया गया है। क्लिप को 3.3 लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसपर लाइक और कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि उसे अपने आस-पास की चीजों का ध्यान था।

एक ने इस वीडियो को खतरनाक बताते हुए कहा कि ऊबर का एक डिलीवरी पर्सन अपना काम कर रहा होता है। उम्मीद है कि उस शख्स को पकड़ लिया गया होगा। एक ने कहा कि मुझे खुशी है कि उसने हेलमेट पहना हुआ था। एक ने कहा कि भगवान इस शख्स को आशीर्वाद दे। एक ने कहा कि ये तो ऐसा लग रहा मानो किसी ने मर्डर करने की कोशिश की हो।

वाकई ये वीडियो बेहद हैरान कर देने वाला है। लोग इसे देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अगर डिलीवरी गाय समय रहते वहां से नहीं हटता तो कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लेकिन उसकी सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली। समय रहते वो सड़के किनारे से हट गया नहीं तो दूसरी गाड़ी से टकराकर उसकी जान भी जा सकती थी।

यहां देखें वीडियो...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+