'बेटे मौज कर दी...', क्लास रूम में छोटे 'सरदार जी' ने किया ऐसा शानदार गिद्दा, बार-बार देखा जा रहा VIDEO

'बेटे मौज कर दी...', क्लास रूम में छोटे 'सरदार जी' ने किया ऐसा शानदार गिद्दा, बार-बार देखा जा रहा VIDEO

नई दिल्ली, 03 सितंबर: इंटरनेट पर आए दिन छोटे और क्यूट बच्चों के वीडियोज सामने आते रहते हैं। उनमें से कुछ वीडियोज इतने मजेदार होते हैं कि वह आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। इतना ही नहीं, इन वीडियोज को देखकर आपका खराब मूड भी अच्छा हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। जिसे देखकर आप भी कहेंगे 'वाह बेटा मौज करा दी...।'

इंटरनेटर पर गिद्दा वीडियो ने मचा तहलका

इंटरनेटर पर गिद्दा वीडियो ने मचा तहलका

दरअसल, इस वीडियो में एक छोटे बच्चे को अपनी क्लास रूम में गिद्दा करते हुए देखा जा सकता है और ये आपका जरूर पसंद आएगा। इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे इस वीडियो को जाट ब्लॉग नाम के पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसने तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक छोटे लड़का पंजाबी गीत पर शानदार 'गिद्दा' करते हुए नजर आ रहा है।

छोटे सरदार जी ने क्लास रूम के अंदर किया धांसू डांस

छोटे सरदार जी ने क्लास रूम के अंदर किया धांसू डांस

इंस्टाग्राम पर जो वीडियो तहलका मचा रहा है उसमें एक क्यूट सा बच्चा अपनी स्कूल यूनिफार्म में क्लास रूम के अंदर एक पंजाबी गीत पर गिद्दा करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान क्लास रूम छोटे सरदार जी के आसपास और भी बच्चे खड़े हैं जो डांस को एंजॉय कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'वह आपके सबसे अच्छे दोस्त से भी बेहतर डांस कर सकता है।'

2 मिलियन से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज

इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो को अब तक करीब 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। छोटे सरदार जी के गिद्दा प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग कमेंट सेक्शन में बच्चे के लिए प्यार की बौछार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो पर अभी तक 154,461 से ज्यादा लाइक आ चुके है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इंटरनेट छोटे सरदार जी का गिद्दा प्रदर्शन को यूजर्स पसंद कर रहा है। साथ ही वो वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'यह सबसे अच्छा वीडियो है। बच्चा इतना प्रतिभाशाली है कि उसने मुझे खुश कर दिया।' वही, दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्यूट से सरदार जी का वीडियो देखकर मेरा दिल खिल उठता है।'

'गिद्दा' पंजाबी समुदाय का लोकप्रिय लोक नृत्य है

'गिद्दा' पंजाबी समुदाय का लोकप्रिय लोक नृत्य है

गिद्दा डांस पंजाबी समुदाय का एक लोकप्रिय लोक नृत्य है जो केवल महिलाओं द्वारा किया जाता है। अंगूठी नृत्य के रूप में जाता जाता है। यह नृत्य भांगड़ा के समान ऊर्जावान है जो विशेष अवसरों और त्योहारों के दौरान किया जाता है। त्य के रूप में ताली की ताली बजाई जाती है, जो आमतौर पर समुदाय की बुजुर्ग महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले लोक गीत की धुन के साथ पूरी तरह से समयबद्ध होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+