Video: दुल्हन का स्वैग देख हैरान रह गए लोग, दूल्हे पर हक जताने के लिए सरेआम कर दी ऐसी हरकत

नई दिल्ली, 17 जून। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है, इंस्टाग्राम हो या फेसबुक हर प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं जो कभी हमें हैरान करते हैं, तो कभी हंसा-हंसाकर लोट-पोट। इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जो शादी के स्टेज पर अपने दूल्हे के साथ कुछ ऐसा करती है जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है।

दुल्हन का स्वैग देख दूल्हे के दोस्त हैरान

दुल्हन का स्वैग देख दूल्हे के दोस्त हैरान

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन को जब स्टेज पर बैठने की जगह नहीं मिलती तो वह दूल्हे की गोद में ही जाकर बैठ जाता है। शादी के स्टेज पर दूल्हन के अजीबोगरीब बर्ताव ने इंटरनेट यूजर्स का भी दिल जीत लिया है। दुल्हन का ऐसा स्वैग देख पार्टी में मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 'अल्विन फिल्म्स' नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट की गई है। हालांकि यह वीडियो कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

दूल्हे की गोद में बैठी दुल्हन

दूल्हे की गोद में बैठी दुल्हन

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के स्टेज पर दूल्हा अपने दोस्तों के साथ स्वैग में बैठकर बातें कर रहा है, इतने में वहां दुल्हन की एंट्री होती है। दुल्हन के जोड़े में लड़की बेहद खूबसूरत दिख रही है, उसने भी अपने अलग अंदाज से दूल्हे पर अपना हक जताया। कुर्सी पर जगह ना होने की सूरत में दुल्हन सबके सामने ही दूल्हे की गोद में बैठ जाती है। अपने होने वाले पति पर हक जताने का यह दुल्हन का नया स्टाइल है।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, खबर लिखे जाने तक इसे 3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। शादी के ऐसे कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। बीते दिनों एक शादी का वीडियो काफी सुर्खियों में रहा था, जहां दुल्हन स्‍टेज की सीढ़ियां चढ़ने से पहले रिवॉल्वर से हवाई फायर करती है। दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवॉल्वर से हवा में फायर क‍िया, उसके बाद दूल्‍हे ने उसका हाथ पकड़कर उसे स्‍टेज पर चढ़ाया। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के वक्त नीना गुप्ता की 'गे' से शादी कराना चाहते थे उनके दोस्त, पूरा वाक्या जान हैरान हो जाएंगे आप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+